![]()
देवोदय तीर्थ देवगढ़ में आगामी 28 मार्च से आयोजित होने वाले पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव के लिए प्रमुख पात्रों का चयन कर लिया गया है। ब्रह्मचारी प्रदीप भैया सुयश के संयोजन में हुए चयन में श्रीमती सिलोचना और अखिलेश जैन गदयाना को भगवान के माता-पिता की भूमिका के लिए चुना गया है। इसके अलावा, संजीव जैन राजीव जैन लकी को सौधर्म इंद्र और सुरेश चंद संजीव जैन सीए को महायज्ञनायक के रूप में चयनित किया गया है। यह चयन मुनि संघ के सानिध्य में संपन्न हुआ। अन्य महत्वपूर्ण पात्रों में धनपति कुबेर के लिए सुनीता जैन अशोक जैन जाखलौन, भरत चक्रवर्ती के लिए श्रीमती मनीषा जैन जितेंद्र जैन मुच्छड़ लागौन, बाहुबली इंद्र के लिए विनीत जैन सुधा जैन वीके गंगचारी, और राजा श्रेयांस के लिए अनीता अनिल जैन अंचल का चयन हुआ है। राजा सोम एवं ध्वजारोहणकर्ता संदीप सम्यक सराफ अलंकार ज्वैलर्स, विधि नायक ज्योति जैन राकेश अंशुल जैन बडकुल, ईशान इंद्र रूबी जैन संजय मोदी, सानत इंद्र देवेंद्र सराफ गुलशन जैन निहारिका साड़ी, ब्राहमेंद्र विजय कुमार गौरव टोनू चिगलौआ, लानत्व इंद्र कोमलचंद शैलेंद्र जैन वीटू, ब्रहमोत्तर इंद्र पवन जैन मयंक इलेक्ट्रॉनिक, और शुकइंद्र सनत कुमार चंद्रेश जैन मंडी बामोरा परिवार से चयनित किए गए हैं।
इससे पूर्व, ललितपुर के श्री अभिनंदनोदय तीर्थ क्षेत्र क्षेत्रपाल मंदिर में रविवार को आयोजित धर्मसभा में तीर्थचक्रवर्ती निर्यापक श्रमण मुनि सुधासागर महाराज ने श्रद्धालुओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि धर्म मार्ग ही श्रेष्ठ है और धर्म पर संशय करना अहितकारी है। मुनिश्री ने धर्म को पतित को पावन बनाने का एकमात्र सहारा बताया, जहां व्यक्ति अच्छे-बुरे का ज्ञान प्राप्त कर पापों से बचकर अपना कल्याण कर सकता है। धर्मसभा के आरंभ में आशीष कुमार नितन जैन गौसलपुर द्वारा मुनि श्री सुधासागर महाराज का पादप्रक्षालन किया गया। महिला मंडल ने संगीतमय मुनि श्री की पूजन की, जिसमें भक्तिपूर्वक अर्घ समर्पित किए गए। प्रातःकाल प्रभु अभिषेक के उपरांत संदीप सरार्फ अलंकर ज्वैलर्स, निर्मल कुमार जैन एडवोकेट कुम्हैण्डी, डॉ. अक्षय टडैया, और अशोक जैन दैलवारा परिवार द्वारा शांतिधारा की गई। धर्मसभा का संचालन महामंत्री आकाश जैन एवी गैस ने किया। इसके अतिरिक्त अनेक श्रावकों ने इन्द्र इन्द्राणी के रूप में महोत्सव में सम्मलित होने के लिए अपनी स्वीकृतिया दी। धर्मसभा में प्रमुख रूप से चदोदय तीर्थ चांदखेडी के अध्यक्ष हुकुमचंद काका, भागचंद जैन सांगानेर के अतिरिक्त जैन पंचायत के अध्यक्ष डॉ० अक्षय टडैया, महामंत्री आकाश जैन, संयोजक सनत जैन खजुरिया, मंदिर प्रबंधक मोदी पंकज जैन, अशोक दैलवारा, धार्मिक अयोजन संयोजक प्रतीक इमलिया, राकेश जैन रिंक, श्रेष्ठी शीलचंद अनौरा, राजेन्द्र जैन धनवारा, मीडिया प्रभारी अक्षय अलया, संजीव जैन ममता स्पोर्ट, जिनेन्द्र जैन डिस्को, संजीव जैन सीए,गौरव जैन टोनू, नरेन्द्र जैन छोटे पहलवान मुकेश सराफ, सतीश जैन बंटी, मनोज जैन बबीना, अजय जैन साइकिल, अभिषेक अनौरा, वीणा जैन, अनीता मोदी, सुषमा जैन, सुधा सिमरईया, ममता मोहनी, संगीता नायक, प्रमुख रूप से मौजूद रहे। सायंकाल जिज्ञासा समाधान कार्यकम आलोक जैन शास्त्री के संयोजन में सम्पन्न हुआ जिसमें अनेकों श्रावकों ने अपनी शंकाओं का समाधान निर्यापक श्रमण मुनि श्री सुधासागर महाराज द्वारा पाया। जिसमें उन्होने धर्म से जुडने एवं समाजिक कार्यों में सकिय रहने की प्रेरणा दी। महामंत्री आकाश जैन के अनुसार आज 16 मार्च को प्रातः 8:30 बजे आगामी 8 अप्रेल से शान्तोदय तीर्थ चांदपुर जहाजपुर में आयोजित पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव के पात्रों का चयन किया जाएगा ।
Source link
देवोदय तीर्थ पंचकल्याणक महोत्सव के पात्र चयनित:ललितपुर में अखिलेश गदयाना भगवान के माता-पिता, संजीव जैन सौधर्म इंद्र बने