पुलिस ने कार से 48 किलो गांजा पकड़ा:चंदौली में दो लग्जरी कारों से 23.50 लाख का गांजा जब्त, तीन तस्कर गिरफ्तार


चंदौली पुलिस ने रविवार को हाइवे पर जांच के दौरान 48 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। इसकी अनुमानित कीमत 23.50 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने इस मामले में तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है और दो लग्जरी कारें भी जब्त की हैं। सदर कोतवाली पुलिस टीम नवीन मंडी के पास हाइवे पर संदिग्ध वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान वाराणसी की ओर से आ रही दो लग्जरी कारों को रोका गया। तलाशी लेने पर दोनों कारों की डिग्गी से भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ। तस्करों के नेटवर्क खंगाल रही पुलिस गिरफ्तार किए गए तस्करों की पहचान बबुरी थानाक्षेत्र के बुधवार गांव निवासी विकास बियार, घुरहूपुर निवासी प्रिंस और अलीनगर थानाक्षेत्र के ताराजीवनपुर निवासी राजू जायसवाल के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे गांजे की यह खेप वाराणसी से बिहार ले जा रहे थे। उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि वे लंबे समय से गिरोह बनाकर गांजा तस्करी में शामिल हैं। इस कार्रवाई में सदर कोतवाल विन्देश्वर प्रसाद पाण्डेय के साथ केशव प्रसाद सिंह, बाबूराम यादव और संजय पटेल सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। पुलिस अब गिरफ्तार तस्करों के नेटवर्क को खंगाल रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *