![]()
लखनऊ के इंदिरानगर थाना क्षेत्र में शनिवार रात हुए सड़क हादसे में 11वीं के छात्र की मौत हो गई, जबकि उसका छोटा भाई और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा रात करीब 10 बजे सेक्टर-25 इलाके में हुआ। कल्याणपुर निवासी अनास अपनी यामाहा R 1-5 स्पोर्ट्स बाइक से खाला के बेटे अयान के साथ मुंशीपुलिया की ओर जा रहा था। इसी दौरान सेक्टर-25 के पास किसी अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। इलाज के दौरान अनास की मौत हो गई। अयान को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। परिजनों के अनुसार, अनास 11वीं कक्षा का छात्र था। उसके पिता टेलरिंग का काम करते हैं। परिवार में छोटा भाई अली है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि टक्कर मारने वाले वाहन की पहचान की जा सके।
Source link
बाइक सवार दो भाइयों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर:लखनऊ में इलाज के दौरान तोड़ा दम; दूसरे की हालत गंभीर