उन्नाव में कबाड़ कारोबारी ने फांसी लगाई:बेटियों ने देखा पिता का शव, परिवार ने नहीं की कार्रवाई की मांग


उन्नाव के शहर कोतवाली क्षेत्र के गदन खेड़ा मोहल्ले में रविवार को एक कबाड़ कारोबारी का शव घर के भीतर फांसी के फंदे से लटका मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान गदन खेड़ा निवासी पप्पू (50) पुत्र रत्नु के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, पप्पू कबाड़ बीनने और उसके कारोबार से अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके परिवार में चार बेटियां हैं। मृतक के भाई बिंदा ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी तब मिली जब पुलिस मौके पर पहुंच चुकी थी। उन्होंने बताया कि पप्पू का घर और कबाड़ रखने का स्थान पास-पास ही है। घर में मौजूद बेटियों ने जब अपने पिता को नहीं देखा तो वे कबाड़ वाले कमरे में गईं, जहां उन्होंने पप्पू का शव फांसी के फंदे से लटका देखा। परिवाyर की किसी से कोई दुश्मनी नहीं बिंदा ने यह भी बताया कि उनका भाई मेहनत-मजदूरी और कबाड़ बीनकर परिवार का पालन-पोषण करता था। उन्होंने किसी पर कोई संदेह व्यक्त नहीं किया और न ही किसी प्रकार की कार्रवाई की मांग की। उनके अनुसार, पप्पू ने यह कदम स्वयं उठाया है और परिवार की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्रीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ताकि मौत के कारणों की स्पष्ट जानकारी मिल सके। प्रारंभिक जांच में यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *