![]()
लखनऊ बक्शी का तालाब थाना क्षेत्र में पत्नी से विवाद के बाद एक युवक ने दुपट्टे के सहारे फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान प्रदीप कुमार (30) पुत्र गिरधारी लाल, निवासी छठा मिल, बीकेटी के रूप में हुई है। वह हजरतगंज स्थित एक पैथोलॉजी में काम करता था। परिवार में पत्नी रितु और एक बेटा है। परिजनों के मुताबिक, प्रदीप और उसकी पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद उसने घर में ही दुपट्टे के सहारे फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। काफी देर तक कमरे से बाहर न आने पर परिजनों को घटना की जानकारी हुई। आनन-फानन में उसे नीचे उतारा गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक के भाई सरोज कुमार ने बताया कि पति-पत्नी के बीच हुए विवाद के बाद प्रदीप ने यह कदम उठाया। घटना के बाद परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके की जांच-पड़ताल कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Source link
पत्नी से विवाद के बाद पति ने लगाई फांसी:लखनऊ में फंदे से झूलता मिला शव; पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा