जिला जज, डीएम और एसएसपी ने किया निरीक्षण:राजकीय सम्प्रेक्षण गृह, बाल गृह और नारी निकेतन का जायजा


जिला जज अरविंद कुमार मिश्रा-द्वितीय, डीएम डॉ. वी.के. सिंह और एसएसपी अविनाश पांडे ने संयुक्त रूप से राजकीय सम्प्रेक्षण गृह किशोर, सूरजकुंड बाल गृह और राजकीय पश्चातवर्ती देखरेख संगठन लालकुर्ती (नारी निकेतन) का निरीक्षण किया। राजकीय सम्प्रेक्षण गृह में, जिला न्यायाधीश, जिलाधिकारी और एसएसपी ने किशोरों से बातचीत की। उन्होंने उनके खान-पान, दवाइयों, खेलकूद, पेशी, कानूनी पैरवी के लिए वकील, योगा और स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। अधिकारियों ने निर्देश दिए कि सभी किशोरों को योगा, मेडिटेशन और खेलकूद जैसी गतिविधियां कराई जाएं। सूरजकुंड बाल गृह में, अधिकारियों ने बच्चों से उनके खान-पान, पढ़ाई, दवाइयों, स्वास्थ्य और खेलकूद के बारे में जानकारी प्राप्त की। इसके बाद, राजकीय पश्चातवर्ती देखरेख संगठन लालकुर्ती (नारी निकेतन) में बच्चों को दी जा रही सुविधाओं का भी जायजा लिया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी नूपुर गोयल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अशोक कटारिया, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नम्रता सिंह प्रथम, जिला प्रोबेशन अधिकारी अनुपम यादव, तथा राजकीय सम्प्रेक्षण गृह, सूरजकुंड बाल गृह और नारी निकेतन के स्टाफ सहित अन्य संबंधित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *