फर्रुखाबाद में चलती बाइक में लगी आग:जलकर हुई राख, युवक ने कूदकर बचाई जान


फर्रुखाबाद के सातनपुर क्षेत्र में एक चलती बाइक में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया और वह जलकर राख हो गई। यह घटना भीषण गर्मी के बीच हुई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बाइक कृष्ण कुमार गुप्ता की बताई जा रही है। फायर ब्रिगेड टीम ने आग पर काबू पाया बाइक सवार युवक ने बताया कि बाइक की टंकी पेट्रोल से पूरी तरह भरी हुई थी। चलने के दौरान अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ, जिससे बाइक में आग लग गई। युवक ने किसी तरह बाइक से कूदकर अपनी जान बचाई। स्थानीय लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक बाइक पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी। भीषण गर्मी के मौसम में वाहन चालकों को सलाह दी जा रही है कि वे अपने वाहनों की वायरिंग, बैटरी और ईंधन प्रणाली की समय-समय पर जांच कराते रहें, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *