Amethi Youth Attacked With Rods; CCTV Captures Assault

अखिलेश कुमार सोनी | अमेठी जिला2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अमेठी में देर शाम घर का सामान लेने चौराहे की दुकान पर गए एक युवक पर कुछ लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। हमलावरों ने लाठी-डंडा और रॉड से उस पर वार किया और घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। यह पूरी वारदात चौराहे पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पीड़ित के पिता ने थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह घटना संग्रामपुर थाना क्षेत्र के पूरेगंगू गड़ेरी गांव की है। गांव निवासी ओम प्रकाश पांडेय ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका बेटा आदर्श पांडेय शाम को चौराहे पर घर का सामान लेने गया था। आरोप है कि वहां पहले से मौजूद अनन्त तिवारी, अवनीश तिवारी, अंशू गौतम, विशाल, दीपक विश्वकर्मा, करुणा शंकर तिवारी और दो अज्ञात लोगों ने आदर्श पर अचानक हमला कर दिया।

हमलावरों ने लात घूंसों और रॉड से आदर्श पर ताबड़तोड़ वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सरेराह हुई इस घटना को देखकर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए। लोगों को इकट्ठा होते देख, आरोपी आदर्श को जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।

घायल आदर्श को उसके परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसका इलाज जारी है। हमले की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। संग्रामपुर थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि उन्हें इस संबंध में तहरीर मिली है। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *