मऊ में दो पक्षों में मारपीट, VIDEO:एक दूसरे ने लाठी-डंडे से किए हमले, पुलिस जांच में जुटी


मऊ जिले के मधुबन थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर-5 उसरी में मारपीट का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में दो पक्षों के लोग लाठी-डंडों के साथ आमने-सामने भिड़ते और मारपीट करते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह घटना 28 मई 2026 की है, जो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मऊ दौरे से एक दिन पहले हुई थी। वीडियो में पुरुषों के साथ महिलाएं और युवतियां भी मारपीट में शामिल दिखाई दे रही हैं। वहीं, एक पक्ष द्वारा दूसरे पक्ष के घर में घुसकर मारपीट करने के आरोप भी लगाए जा रहे हैं। हालांकि, इन आरोपों और घटना के वास्तविक कारणों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।
चर्चा है कि दोनों पक्षों के बीच इंटरलॉकिंग सड़क अथवा किसी निर्माण कार्य को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद मामला हिंसक झड़प में बदल गया। हालांकि, विवाद की वास्तविक वजह पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस वायरल वीडियो की सत्यता की पड़ताल कर रही है और दोनों पक्षों की भूमिका निर्धारित करने के लिए साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही मामले में आधिकारिक जानकारी साझा की जाएगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *