212 Supervisors, 106 Magistrates to Oversee 48,218 Candidates

संयुक्त प्रवेश परीक्षा बीएड-2026 के लिए नोडल विश्वविद्यालय बनाया गया है काशी विद्यापीठ। 106 केन्द्रो पर कल होगी परीक्षा।

बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी इस बार भी बीएड प्रवेश परीक्षा का आयोजक है। वाराणसी में इस परीक्षा का नोडल काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय को बनाया गया है। 31 मई को होने वाली संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए वाराणसी में 106 केंद्र बनाये गए हैं। इसकी तैया

.

31 मई को दो पालियों में होगी परीक्षा

इस परीक्षा की नोडल अधिकारी बनायीं गयीं विश्वविद्यालय की कुलसचिव डॉ सुनीता पांडेय ने बताया – बैठक में प्रवेश परीक्षा को सही से सम्पन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जिले में कुल 106 सेंटरों पर दो पालियों में यह परीक्षा संपन्न होगी। 31 मई को होने वाली यह परीक्षा सुबह 9 बजे से 12 बजे तक और फिर दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक कराई जाएगी। जिसमें कुल 48,218 परीक्षार्थी 106 सेंटरों पर रजिस्टर्ड हैं।

212 पर्यवेक्षक और 106 स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात

डॉ सुनीता पांडेय ने बताया – इस परीक्षा को शुचिता पूर्वक संपन्न कराने के लिए 106 केंद्राध्यक्ष, 212 पर्यवेक्षक, 106 स्टेटिक मजिस्ट्रेट और 53 केंद्र प्रतिनिधि तैनात किए गए हैं। इस दौरान परीक्षा सेंटर के 200 मीटर के दायरे में किसी भी प्रकार की फोटो स्टेट की दुकान और साइबर कैफे नहीं खुलेगा। खुला पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

नकल माफियाओं पर नजर

डॉ सुनीता पांडेय ने बताया – नकल विहिनी परीक्षा करना हमारा लक्ष्य है। इसके अलावा शिक्षा माफियाओं और नकल माफियाओं पर नजर रखी जा रही है। यदि कोई भी अनुचित साधनों के सहारे नकल करता या किसी दूसरे के स्थान पर परीक्षा देता पकड़ा जाएगा तो उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की स्पेशल टीम और एसटीएफ इस दौरान सक्रीय रहेगी ताकि किसी भी प्रकार का व्यवधान न उत्पन्न होने पाए।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *