Lucknow – RMLNLU – Law University Students Apologize for Party & Molestation; Pay Fine

डॉ.राम मनोहर लोहिया विधि विश्वविद्यालय में बिना अनुमति पार्टी करने के मामले में 107 स्टूडेंट्स पर लगा जुर्माना।

डॉ.राम मनोहर लोहिया विधि विश्वविद्यालय में लेट नाईट डीजे और डांस पार्टी आयोजित करने पर 107 स्टूडेंट्स को एक-एक हजार रुपये का जुर्माना देना होगा। नोटिस पाने वाले तीन छात्रों के जवाब के बाद विश्वविद्यालय ने इन्हें राहत दी है। वहीं, छात्राओं से छेड़छाड़ म

.

देर रात बिना परमिशन के पार्टी करने का था आरोप शिकायत पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने इसे गंभीरता से लिया और मामले की जांच कराई। CCTV कैमरे की फुटेज के आधार पर 110 छात्रों पर की पहचान हुई थी। ये सभी छात्र देर रात विश्वविद्यालय परिसर में पार्टी के दौरान देखे गए थे। विश्वविद्यालय ने इनके खिलाफ नोटिस जारी कर जवाब मांगा था।

छात्रों की पहचान बीए एलएलबी के फाइनल ईयर के ये स्टूडेंट 19 मई की देर रात कैंपस में पार्टी कर रहे थे। पार्टी कई घंटे तक चली। सुरक्षाकर्मियों ने पार्टी की सूचना विश्वविद्यालय प्रशासन को दी। बिना अनुमति पार्टी करने के मामले में विश्वविद्यालय प्रशासन ने CCTV फुटेज खंगाले। पार्टी करने वाले 110 स्टूडेंट्स को नोटिस जारी किया गया था। साथ ही एक-एक हजार रुपये का जुर्माना लगाया था। शुक्रवार को इन्हें अपना पक्ष रखना था। शुक्रवार को तीन छात्रों के जवाब सही पाए जाने पर राहत दी है। जबकि 109 छात्रों पर देर रात तक पार्टी करने के आरोप सही पाए गए। इन्हें एक-एक हजार रुपये जुर्माना देना होगा।

जांच में 3 छात्र मौके पर नहीं मिले RMLNLU प्रवक्ता डॉ.शशांक शेखर ने बताया बिना अनुमति पार्टी में शामिल 110 छात्रों को नोटिस जारी किया गया था। जांच में तीन छात्रों को बरी किया गया है। अन्य को जुर्माने की राशि देनी होगी। वहीं, ICC को भेजी गई कंप्लेंट मामले में संबंधित छात्रों द्वारा माफी मांगे जाने के बाद दोनों छात्राओं ने स्वेच्छा से अपनी शिकायत वापस ले ली है। प्रकरण ICC के समक्ष प्रस्तुत किया गया था। शिकायत वापस लिए जाने के तथ्य को समिति द्वारा नियमानुसार रिकॉर्ड पर लिया गया है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *