![]()
नेपाल के गोरखा जिले में शनिवार रात भारतीय तीर्थयात्रियों से भरी एक बस खाई में गिर गई। इसमें 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 7 घायल हैं। यात्री मनाकामना मंदिर से दर्शन कर लौट रहे थे। पुलिस के मुताबिक भारतीय तीर्थयात्रियों को लेकर जा रही इलेक्ट्रिक बस अचानक सड़क से फिसलकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में घायल सात यात्रियों को भरतपुर स्थित चितवन मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए भेजा गया है। पुलिस के अनुसार बस में एक दर्जन से ज्यादा यात्री सवार थे और घटना के बाद देर रात तक रेस्क्यू ऑपरेशन जारी रहा। प्रशासन के अनुसार बस मनकामना मंदिर से तनहुन जिले के अंबुखैरेनी इलाके की ओर जा रही थी। पुलिस ने बताया कि हादसे की दूसरे वजहों की जांच की जा रही है।
Source link
नेपाल में भारतीय तीर्थयात्रियों की बस खाई में गिरी:7 लोगों की मौत, 7 घायल; मनकामना मंदिर से दर्शन कर लौटते समय हादसा