![]()
कासगंज में भारतीय किसान यूनियन (महात्मा टिकैत) ने शुक्रवार को कासगंज तहसील में उप जिलाधिकारी संजीव कुमार को मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा। यूनियन ने किसानों और आम जनता की विभिन्न समस्याओं के तत्काल समाधान की मांग की। ज्ञापन जिला अध्यक्ष गुलफान सिंह यादव के नेतृत्व में दिया गया। ज्ञापन में प्रदेश के किसानों, मजदूरों और आम नागरिकों से जुड़ी गंभीर समस्याओं को उठाया गया। यूनियन ने मुरादाबाद टोल प्लाजा पर किसानों के साथ हुई घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने इस मामले की निष्पक्ष और उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की। तत्काल प्रभाव से समाधान करने की अपील यूनियन का आरोप है कि इस घटना में निर्दोष किसानों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है, जिससे किसानों में भारी आक्रोश है। भारतीय किसान यूनियन ने निष्पक्ष जांच के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और निर्दोष किसानों को सम्मानपूर्वक रिहा कर न्याय दिलाने की मांग की। इसके अतिरिक्त, ज्ञापन में स्मार्ट मीटर से जुड़ी बढ़ती समस्याओं का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया। यूनियन नेताओं ने कहा कि स्मार्ट मीटर के कारण उपभोक्ताओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने सरकार से इस समस्या का तत्काल प्रभाव से समाधान करने की अपील की। इस दौरान यूनियन पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि किसानों और आम जनता की समस्याओं का जल्द समाधान नहीं हुआ, तो संगठन बड़े स्तर पर आंदोलन करने को मजबूर होगा।
Source link
कासगंज में भाकियू का प्रदर्शन:मुरादाबाद टोल कांड और स्मार्ट मीटर समस्याओं के समाधान की मांग की