Pratapgarh Girl Harassment Case | CCTV Footage Identified Accused Arrested

साकेत कुमार मिश्रा | प्रतापगढ़2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
बाइक सवार दो गिरफ्तार। - Dainik Bhaskar

बाइक सवार दो गिरफ्तार।

प्रतापगढ़ शहर के भंगवा चुंगी चौराहे पर पुलिस चौकी के पास छात्रा से छेड़खानी के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

आरोप है कि बाइक सवार दोनों युवकों ने छात्रा का रास्ता रोककर मोबाइल नंबर मांगा और उसके साथ अभद्रता की। छात्रा ने हिम्मत दिखाते हुए पुलिस चौकी में पहुंचकर अपनी जान बचाई और पुलिस को घटना की जानकारी दी।

देखिए तस्वीरें-

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

जानकारी के अनुसार, सोमवार शाम भंगवा चुंगी चौराहे पर छात्रा मौजूद थी। इसी दौरान बाइक सवार दो युवक उसके आसपास चक्कर लगाने लगे। आरोप है कि दोनों ने छात्रा से मोबाइल नंबर मांगा और उसके साथ अभद्र व्यवहार किया। परेशान होकर छात्रा पास स्थित पुलिस चौकी पहुंच गई। उसे चौकी की ओर जाता देखकर दोनों युवक मौके से फरार हो गए।

मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज और शिकायत के आधार पर आरोपियों की पहचान करते हुए कार्रवाई की गई। पुलिस ने सुभाष पाल पुत्र दिनेश पाल निवासी अकारीपुर, थाना मांधाता और दक्ष पाल पुत्र शोभनाथ निवासी भवानीगढ़ ताला, थाना रानीगंज को गिरफ्तार किया है।

मंगलवार को कार्रवाई के दौरान एंटी रोमियो टीम ने दोनों आरोपियों को घटनास्थल से पकड़कर नगर कोतवाली पहुंचाया। आरोपियों को डंडे से पीटते हुए ले जाने की बात भी सामने आई है। हालांकि, पुलिस की ओर से इस संबंध में आधिकारिक पुष्टि और कार्रवाई का विस्तृत विवरण सामने आना बाकी है।

इस मामले में एंटी रोमियो प्रभारी महिला एसओ संगीता की टीम की भूमिका बताई गई है। पुलिस की कार्रवाई के बाद महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज हो गई है। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *