झगड़े के बाद ट्रेन के आगे कूदी युवती, मौत:बचाने दौड़े युवक की हालत गंभीर, कल्याणपुर रेलवे स्टेशन पर दोनों में हुआ विवाद


कानपुर के कल्याणपुर रेलवे स्टेशन पर गुरुवार रात युवक-युवती के बीच हुआ विवाद दर्दनाक हादसे में बदल गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक झगड़े के बाद युवती अचानक ट्रेन के आगे कूद गई। उसे बचाने के लिए युवक भी दौड़ पड़ा, लेकिन वह भी ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसे में युवती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों स्टेशन पर काफी देर से आपस में बहस कर रहे थे। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों एक-दूसरे से जान देने जैसी बातें करने लगे। इसी दौरान कासगंज से लखनऊ जाने वाली पैसेंजर ट्रेन प्लेटफॉर्म पर पहुंची। तभी युवती अचानक युवक का हाथ छुड़ाकर ट्रेन की ओर दौड़ पड़ी और उसके आगे कूद गई। युवती को बचाने की कोशिश में घायल हुआ युवक युवती को ट्रेन की ओर भागता देख युवक उसे बचाने के लिए पीछे दौड़ा, लेकिन इससे पहले कि वह उसे पकड़ पाता, दोनों ट्रेन की चपेट में आ गए। हादसा इतना भयावह था कि युवती की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं युवक गंभीर रूप से घायल होकर ट्रैक किनारे गिर पड़ा। उसके सिर में गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद स्टेशन पर मौजूद यात्रियों और स्थानीय लोगों में चीख-पुकार मच गई। लोगों ने तत्काल जीआरपी और रेलवे अधिकारियों को सूचना दी। मौके पर पहुंची जीआरपी ने घायल युवक को अस्पताल भिजवाया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। मेरठ निवासी बताए जा रहे दोनों पुलिस के मुताबिक युवक और युवती मेरठ के रहने वाले हैं। युवती के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं जीआरपी पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। पुलिस स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और दोनों के परिजनों से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *