![]()
बरेली में आज बकरीद का त्यौहार धूमधाम से मनाया गया। जिले के 176 ईदगाहों और 1415 मस्जिदों में बकरीद की नमाज अदा की गई। इस मौके पर लाखों लोगों ने एक साथ इबादत की और देश में अमन-चैन की दुआ मांगी। नमाज के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। खुले में कुर्बानी पर पूरी तरह प्रतिबंध रहा और सड़कों पर नमाज न पढ़ने की सख्त हिदायत दी गई थी। डीएम अविनाश सिंह और एसएसपी अनुराग आर्य के नेतृत्व में आला अधिकारी सुबह से ही शहर के भ्रमण पर रहे। शहर से लेकर देहात तक चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहा। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पीएसी को भी तैनात किया गया। इसके अलावा ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों के जरिए हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी गई। सोशल मीडिया पर भी पुलिस विशेष निगरानी कर रही है।
बरेली के एसएसपी अनुराग आर्य ने लोगों से त्यौहार को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की है। उन्होंने लोगों से कहा कि किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें। जिला प्रशासन ने साफ किया है कि कानून व्यवस्था में किसी भी प्रकार की समस्या आने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें। सहायता के लिए 112 नंबर का उपयोग किया जा सकता है।
इस अवसर पर एसपी सिटी मानुष पारीक, एसपी साउथ अंशिका वर्मा, एसपी नॉर्थ मुकेश चंद्र मिश्रा, एसपी ट्रैफिक मोहम्मद अकमल, एसडीएम सदर प्रमोद कुमार समेत अन्य अधिकारी और पुलिस बल तैनात रहा।
Source link
बरेली में 176 ईदगाहों और 1415 मस्जिदों में हुई नमाज:चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा, सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच लाखों लोगों ने अता की नमाज