अंबेडकरनगर में बकरीद पर भारी वाहनों का डायवर्जन:सुबह 6 बजे से रात 9 बजे तक लागू रहेगी व्यवस्था, जानिए रूट…


अंबेडकरनगर में ईद-उल-अजहा (बकरीद) के अवसर पर यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने जिले में भारी वाहनों के लिए विशेष डायवर्जन लागू किया है। यह व्यवस्था बृहस्पतिवार को सुबह 6 बजे से रात 9 बजे तक प्रभावी रहेगी। पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने बताया कि यह कदम पर्व के दौरान भीड़भाड़ और जाम से बचने के लिए उठाया गया है। इस दौरान आवश्यक सेवाओं से जुड़े वाहनों को छोड़कर अन्य सभी भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। आजमगढ़ और बसखारी से अयोध्या जाने वाले भारी वाहनों को न्यौतरिया बाईपास, गोहन्ना चौराहा, पहतीपुर श्रवण क्षेत्र और अन्नावा मार्ग से भेजा जाएगा। अयोध्या से आने वाले वाहन भी इन्हीं मार्गों का उपयोग करेंगे। बस्ती और टांडा से अकबरपुर आने वाले भारी वाहनों को कटरिया याकूबपुर से बाईपास मार्ग की ओर डायवर्ट किया जाएगा। अकबरपुर शहर में मालीपुर रोड बाईपास, जलालपुर रोड बाईपास, न्यौतरिया बाईपास, कटरिया याकूबपुर बाईपास, भिखारीपुर मोड़, फायर सर्विस, गोहन्ना चौराहा और अन्नावा तिराहा पर विशेष डायवर्जन लागू रहेगा। अकबरपुर से टांडा जाने वाले भारी वाहनों को धरमनगर पुल से एनएचआई-233 पर डायवर्ट किया जाएगा। वहीं, टांडा क्षेत्र के कश्मिरिया, चिन्तौरा और धुरहिया मार्गों पर हल्के और भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। अकबरपुर से जलालपुर जाने वाले भारी वाहनों को हाथी पार्क तिराहा से मालीपुर रोड की ओर मोड़ा जाएगा। रफीगंज और बसखारी से जलालपुर जाने वाले भारी वाहन मंगुराडीला मार्ग से डायवर्ट किए जाएंगे। बसखारी की ओर जाने वाले भारी वाहनों को हरैया बाईपास से आजमगढ़ रोड की तरफ भेजा जाएगा। आजमगढ़ से अकबरपुर आने वाले वाहनों को डोडो बाईपास से हरैया बाईपास की तरफ डायवर्ट किया जाएगा।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *