रेल प्रशासन ने भीषण गर्मी में चलाईं दो विशेष ट्रेनें:फिरोजाबाद में नियमित ट्रेनों पर कम रहेगा दबाव, यात्रियों को मिलेगी राहत


फिरोजाबाद। रेल प्रशासन ने भीषण गर्मी के मौसम में यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दो साप्ताहिक विशेष ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। ये ट्रेनें प्रयागराज से गांधीग्राम और सुबेदारगंज से वलसाड के बीच संचालित की जाएंगी। इन ट्रेनों के चलने से नियमित ट्रेनों पर यात्रियों का दबाव कम होगा। प्रयागराज के जनसंपर्क अधिकारी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, ट्रेन संख्या 04111 प्रयागराज-गांधीग्राम विशेष ट्रेन 30 मई से प्रत्येक शनिवार और मंगलवार को प्रयागराज से शाम 04:15 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन फतेहपुर, गोविंदपुरी और इटावा होते हुए देर रात 11:30 बजे टूंडला जंक्शन पहुंचेगी। पांच मिनट के ठहराव के बाद यह ईदगाह आगरा, भरतपुर, बांदीकुई, गांधी नगर जयपुर, जयपुर, किशनगढ़, अजमेर, ब्यावर, मारवाड़ जंक्शन, फालना, सुमेरपुर जवाई बांध, आबू रोड, पालनपुर, महेसाना जंक्शन और चांदखेड़ा रोड होकर अगले दिन दोपहर 03:30 बजे गांधीग्राम पहुंचेगी। वापसी में, ट्रेन संख्या 04112 गांधीग्राम-प्रयागराज विशेष ट्रेन 31 मई से प्रत्येक रविवार और बुधवार को शाम 05:20 बजे गांधीग्राम से चलेगी। यह ट्रेन इसी मार्ग से होते हुए अगले दिन सुबह 10:55 बजे टूंडला जंक्शन पहुंचेगी और पांच मिनट के ठहराव के बाद प्रयागराज के लिए रवाना हो जाएगी। इस ट्रेन में एलएसएलआरडी, सामान्य, स्लीपर और तृतीय एसी सहित कुल 19 कोच होंगे। यह विशेष ट्रेन 30 मई से 15 जुलाई तक दोनों दिशाओं में 14-14 फेरे लगाएगी। इसी क्रम में, ट्रेन संख्या 04119 सुबेदारगंज-वलसाड विशेष ट्रेन 30 मई से प्रत्येक शनिवार को सुबेदारगंज से शाम 05:00 बजे प्रस्थान करेगी। यह फतेहपुर, गोविंदपुरी और इटावा होते हुए अगले दिन मध्यरात्रि 12:40 बजे टूंडला जंक्शन पहुंचेगी। पांच मिनट के ठहराव के बाद यह ईदगाह, बयाना, गंगापुर सिटी, कोटा, रतलाम, छायापुरी और सूरत होकर सुबह 09:40 बजे वलसाड पहुंचेगी। ट्रेन संख्या 04120 वलसाड-सुबेदारगंज विशेष ट्रेन 31 मई से प्रत्येक रविवार को दोपहर 02:05 बजे वलसाड से चलेगी। यह ट्रेन भी इसी मार्ग से होते हुए अगले दिन सुबह 10:35 बजे टूंडला जंक्शन पहुंचेगी और पांच मिनट के ठहराव के बाद सुबेदारगंज के लिए रवाना हो जाएगी। इस ट्रेन में भी एलएसएलआरडी, सामान्य, स्लीपर और एसी तृतीय सहित 19 कोच उपलब्ध होंगे। यह ट्रेन 30 मई से 12 जुलाई तक दोनों ओर से सात-सात फेरे लगाएगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *