![]()
प्रयागराज के सिविल लाइंस इलाके में मंगलवार शाम थार्नहिल रोड पर जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीके सिंह की सफेद फॉर्च्यूनर बेकाबू रफ्तार से दौड़ती नजर आई। इसी दौरान सड़क पार कर रहे एक न्यायिक अधिकारी उसकी चपेट में आने से बाल-बाल बच गए। घटना के बाद हड़कंप मच गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर फॉर्च्यूनर को सीज कर दिया। मंदिर से लौट रहे थे न्यायिक अधिकारी
मंगलवार शाम करीब साढ़े छह बजे एक न्यायिक अधिकारी साईं मंदिर में दर्शन करने के बाद सड़क पार कर रहे थे। तभी तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर वहां से निकली। बताया जा रहा है कि चालक काफी लापरवाही और खतरनाक ढंग से गाड़ी चला रहा था। अचानक सामने आई गाड़ी को देखकर न्यायिक अधिकारी किसी तरह खुद को बचा सके। गाड़ी ट्रेस कर हंडिया से लाई गई
घटना के बाद न्यायिक अधिकारी ने तत्काल पुलिस अधिकारियों को शिकायत दी। इसके बाद पुलिस ने गाड़ी नंबर के आधार पर जांच शुरू की। बुधवार को पुलिस ने फॉर्च्यूनर को ट्रेस किया तो पता चला कि गाड़ी हंडिया में खड़ी है। इसके बाद सिविल लाइंस पुलिस की टीम वहां पहुंची और गाड़ी को कब्जे में लेकर थाने ले आई, जहां उसे सीज कर दिया गया। इससे पहले पता चला कि यह कार जिला पंचायत अध्यक्ष वीके सिंह की है। एसीपी बोले, आगे की कार्रवाई जारी
एसीपी सिविल लाइंस विद्युत गोयल ने बताया कि गाड़ी सीज कर दी गई है और ड्राइवर के खिलाफ तहरीर मिली है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। चालक ने मांगी माफी
उधर, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीके सिंह का कहना है कि घटना में किसी को चोट नहीं लगी है। उन्होंने कहा कि चालक ने अपनी गलती मानते हुए माफी मांग ली है।
Source link
प्रयागराज में जिला पंचायत अध्यक्ष की फॉर्च्यूनर सीज:ड्राइवर ने बेकाबू रफ्तार से दौड़ाई, बाल बाल बचे पूजा करके लौट रहे न्यायिक अधिकारी