![]()
जालौन में एक किशोरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी ले गए, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना से परिवार में मातम छा गया है। मामला कालपी कोतवाली क्षेत्र का है। मृतक की पहचान मैनूपुर, थाना कालपी निवासी दीक्षा (16) पुत्री शैलेंद्र के रूप में हुई है। बुधवार शाम करीब 8:30 बजे दीक्षा ने अज्ञात कारणों से अपने घर के अंदर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर आदर्श ने किशोरी का परीक्षण किया, लेकिन तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी। डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित किए जाने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था और अस्पताल परिसर में शोक का माहौल बन गया। अस्पताल प्रशासन ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया आरंभ की। किशोरी द्वारा यह आत्मघाती कदम उठाने के पीछे के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर पूरे मामले की गहनता से जाँच कर रही है। घटना के बाद से पूरे गाँव में शोक और सन्नाटा पसरा हुआ है।
Source link
जालौन में किशोरी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या:घर में फंदे से लटका मिला शव, जांच जारी