Agra Fort Bushes Fire | Smoke Visible 1 Km Away

आगरा किला के सामने झाड़ियों में आग लग गई। आग इतनी तेज थीं, लगभग एक किमी दूर से आसमान में काला धुंआ दिखाई दे रहा था। झाड़ियों के बीच में लगे कूड़े के ढेर में लगभग एक घंटे तक आग की लपटें उठती रहीं। यहां से ताजमहल भी बमुश्किल एक किमी दूर था। बुधवार दोपहर

.

आग से जुड़ी 3 तस्वीरें देखिये…

आगरा किला के सामने झाड़ियों में लगी आग।

आगरा किला के सामने झाड़ियों में लगी आग।

लगभग एक घंटे तक आग की लपटें उठती रहीं।

लगभग एक घंटे तक आग की लपटें उठती रहीं।

लगभग एक किमी दूर से आसमान में काला धुआं दिखाई दिया।

लगभग एक किमी दूर से आसमान में काला धुआं दिखाई दिया।

कुछ राहगीर आग देखने के लिए मौके पर रुक गए लेकिन चौराहा पर तैनात पुलिसकर्मियों ने न तो आग बुझाने का प्रयास किया और न ही फायर बिग्रेड को इसकी सूचना दी। इसके चलते आग की लपटें उठती रहीं। यहां से गुजर रहे सपा नेता श्याम भोजवानी ने बताया-लगभग 45 मिनट से वे आग की लपटें उठते देख रहे हैं। जबकि आग उनके आने से पहले से ही लगी हुई थी। जिस जगह आग लगी थी, उसके नीचे से मेट्रो ट्रैक गुजर रहा है। स्टेशन भी पास में ही। बताया जा रहा है, किसी ने सिगरेट या बीडी सुलगाकर माचिस की तीली फेंक दी होगी, जिसकी वजह से ये आग लगी। बता दें कि आगरा में कूड़ा जलाना प्रतिबंधित है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *