सड़क पर की नमाज अदा तो होगी कार्रवाई:आगरा को 6 जोन और 18 सेक्टर में बांटा गया,181 मस्जिदों और 2 ईदगाह में पुलिस रहेगी तैनात


आगरा में गुरुवार को ईद-उल-अजहा पर शहर का अमन न बिगड़े, इसके लिए आगरा पुलिस ने कमर कस ली है। 181 मस्जिदों और 2 ईदगाह में ईद की नमाज अदा होगी। त्योहार शांतिपूर्ण निपटे, इसलिए पूरे शहर को 6 जोन और 18 सेक्टर में बांटकर फोर्स तैनात कर दी गई है। एसीपी संभालेंगे जोन, एसएचओ रखेंगे सेक्टर पर नजर
पुलिस कमिश्नरेट ने सुरक्षा का पूरा खाका तैयार किया है। हर जोन की कमान एसीपी स्तर के अधिकारी संभालेंगे। वहीं 18 सेक्टर की निगरानी सीधे एसएचओ करेंगे। संवेदनशील इलाकों में पीएसी, आरएएफ और पुलिस का भारी बंदोबस्त रहेगा। मुतवल्ली-इमाम के साथ हुई बैठक, दिए सख्त निर्देश
त्योहार से पहले पुलिस ने सभी मस्जिदों के मुतवल्ली, इमाम और मौलाना के साथ बैठक की। टोरेंट पावर और जलकल निगम के अफसर भी मौजूद रहे। धर्मगुरुओं की समस्याएं सुनकर मौके पर ही समाधान किया गया। बैठक में शासन के निर्देश साफ-साफ बता दिए गए। दो बातों पर रहेगा सबसे ज्यादा फोकस
पुलिस ने दो बातों पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई है। पहला- किसी भी सूरत में सड़क पर नमाज नहीं होगी। नमाज सिर्फ ईदगाह और मस्जिद परिसर के अंदर ही अदा होगी। दूसरा- सार्वजनिक स्थानों पर कुर्बानी पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। कुर्बानी सिर्फ तय स्थानों पर ही होगी। शहर में लगातार हो रहा फ्लैग मार्च
डीसीपी सिटी ने बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर शहर में लगातार फ्लैग मार्च किया जा रहा है। सोशल मीडिया सेल भी 24 घंटे एक्टिव है। अफवाह फैलाने वालों पर तुरंत कार्रवाई होगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *