कच्छ (गुजरात)11 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

गुजरात के कच्छ से 1 हजार करोड़ रुपए कीमत की 118 किलो कोकीन जब्त की गई है। इस मामले में अब तक तीन आरोपियों को अरेस्ट किया गया है। जहाज से पकड़े गए आरोपी ने पूछताछ में बताया कि कोकीन ब्राजील से लोड की गई थी और इसकी डिलीवरी दिल्ली के द्वारका में रहने वाले दो विदेशी नागरिकों को की जानी थी।
गुजरात डीजीपी डॉ. केएलएन राव ने बताया कि सूचना मिलने के बाद इंडियन कोस्ट गार्ड और गुजरात एटीएस मुंद्रा पोर्च पर एक संयुक्त ऑपरेशन चली रही थीं। इसी के तहत 25-26 मई की रात भारतीय समुद्री सीमा से एक कंटेनर जहाज पकड़ा गया।
कंटेनर की जांच करने पर अंदर छिपाकर रखी गई कोकीन का यह जत्था जब्त किया गया। जहाज में दो आरोपी थे, जिनमें से एक को पकड़ लिया गया है, जबकि दूसरा आरोपी जहाज से कूदकर फरार हो गया था, जिसकी तलाश जारी है।

मीडियो को जानकारी देते हुए गुजरात डीजीपी डॉ. केएलएन राव।
जहाज से समुद्र में फेंके जा रहे थे पैकेट गुजरात एटीएस से मिली जानकारी के मुताबिक, यह जहाज मुंद्रा तट से करीब पांच नॉटिकल मील दूर लंगर डाले खड़ा था। कोस्ट गार्ड ने की घंटों तक इस पर दूर से नजर रखी। इसी दौरान अधिकारियों ने देखा कि जहाज से कुछ संदिग्ध बैग समुद्र में फेंके जा रहे हैं। इसके बाद कोस्ट गार्ड और ATS की संयुक्त टीम हरकत में आई और रात के अंधेरे में ही जहाद को घेरकर अपने कब्जे में ले लिया।
एक आरोपी जहाज से कूदकर फरार हुआ एटीएस की छापेमारी में जहाज पर दो लोग कोकीन के साथ मिले। इनमें से जुम्मा नासिर उमर नाम के एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह मूल रूप से नाइजीरिया का रहने वाला है। वहीं, एक अन्य आरोपी ने समुद्र में छलांग लगा ली थी, जिसकी तलाश की जा रही है।
अरेस्ट किए गए आरोपी से पूछताछ में पता चला है कि कोकीन ब्राजील से लोड की गई थी और इसकी डिलीवरी दिल्ली के द्वारका में रहने वाले विदेशी नागरिकों को दी जानी थी। एटीएस ने दिल्ली में रहने वाले क्लैविन चुकवुमा और ब्यारुहांगा जेम्स को भी गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों से एक सैटेलाइट फोन भी जब्त किया गया है।
पिछले साल पोरबंदर से पकड़ी गई थी 300 किलो ड्रग्स

पोरबंदर से पकड़ी गई ड्रग्स की कीमत 1800 करोड़ रुपए आंकी गई थी।
इससे पहले 13 अप्रैल 2025 में पोरबंदर से 1800 करोड़ रुपए कीमत की 300 किलो ड्रग्स जब्त की गई थी। गुजरात एंटी-टेररिस्ट स्क्वाड (ATS) और कोस्ट गार्ड ने 12-13 अप्रैल की रात ज्वाइंट ऑपरेशन के तहत पोरबंदर से 190 किमी दूर समुद्र से ड्रग्स की खेप को पकड़ा था।
गुजरात ATS से मिली जानकारी के बाद कोस्ट गार्ड ने अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा (IMBL) की ओर सर्च के लिए जहाज भेजा था। अंधेरे के बीच कोस्ट गार्ड की टीम ने एक बोट को स्पॉट किया। बोट सवारों से पहचान बताने को कहा। इससे घबराए तस्कर ड्रग्स के पैकेट्स समुद्र में फेंककर अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर भाग निकले थे। ——————-
ये खबर भी पढ़ें…
गुजरात के पोरबंदर तट पर ईरानी नाव पकड़ी:ईरान के 4 नागरिक गिरफ्तार, बोट में छिपाकर रखी गई 5 करोड़ की विदेशी सिगरेट जब्त

भारतीय तटरक्षक बल (ICG) ने एक बड़े समुद्री अभियान के तहत गुजरात के पोरबंदर के पास एक संदिग्ध विदेशी नाव को रोककर जांच की। इस नाव पर ईरानी चालक दल सवार था और इसमें तस्करी कर लाई जा रही विदेशी ब्रांड की बड़ी मात्रा में सिगरेट बरामद की गई। पूरी खबर पढ़ें…
