पटियाला में नीले ड्रम में मिली युवती की लाश:ढक्कन बंद कर सुनसान जगह पर फेंका; हाथ पर नेहा और दिल का टैटू, चेहरे पर चोट


पंजाब के पटियाला में मंगलवार को नीले रंग के ड्रम में एक युवती की लाश मिली। यह ड्रम रेलवे कॉलोनी में पड़ा हुआ था। हत्यारों ने शव को ड्रम के अंदर ठूंसा और ऊपर लाल रंग का ढक्कन लगा दिया, ताकि किसी को शक न हो। सूचना मिलते ही पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं। युवती के एक हाथ पर “नेहा” लिखा हुआ है, जबकि दूसरे हाथ पर दिल का टैटू बना है। इस टैटू के अंदर अंग्रेजी के अक्षर ‘N’ और ‘A’ गुदे हुए हैं। युवती के चेहरे पर हल्की चोट के निशान भी हैं। शव को कब्जे में लेकर राजिंदरा अस्पताल भिजवाया गया। पुलिस युवती की पहचान कराने की कोशिश कर रही है। कचरा उठाने वाले ने डेडबॉडी देखी, पुलिस को बताया लुधियाना में डीसीडब्ल्यू रोड फ्लाईओवर के नजदीक लगे कूड़े के ढेर पर एक प्लास्टिक के ड्रम में युवती की डेडबॉडी संदिग्ध हालत में बरामद हुई। ASI गुरविंदर सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब सवा 5 बजे कचरा उठाने वाले व्यक्ति ने ड्रम को खोलकर चेक किया तो उसमें डेडबॉडी मिली। उसने पुलिस को मामले की सूचना दी। इसके बाद मौके पर पहुंचकर डेडबॉडी को कब्जे में लिया गया। कहीं और हत्या किए जाने का शक पुलिस को आशंका है कि युवती की हत्या किसी दूसरी जगह पर की गई और बाद में सबूत मिटाने के इरादे से शव को ठिकाने लगाने की साजिश रची गई। आरोपी ड्रम को रेलवे कॉलोनी के पास सुनसान जगह पर लाकर फेंक गए। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि शव को वहां तक किस वाहन से लाया गया और इस वारदात में कितने लोग शामिल थे। जांच अधिकारी बोले- मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा जांच अधिकारी ASI गुरबिंदर सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ प्रतीत हो रहा है। फिलहाल, पुलिस की पहली प्राथमिकता युवती की शिनाख्त करना है। इसके लिए आसपास के थानों में युवती की फोटो सर्कुलेट की गई है। पहचान होने के बाद शव का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा, जिससे मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दो टीमें बनाईं हत्यारों की जल्द गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने दो टीमों का गठन किया है। घटनास्थल के आसपास लगे दो सीसीटीवी कैमरों की पहचान की गई है। फिलहाल, पुलिस इन कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि ड्रम वहां कौन, कब और कैसे लेकर आया था। पिछले साल लुधियाना में मिली थी ड्रम में लाश लुधियाना के शेरपुर इलाके में 25 जून 2025 को एक खाली प्लॉट में नीले ड्रम में एक व्यक्ति का शव मिला था। शव को प्लास्टिक के बोरे में लपेटा गया था और मृतक के हाथ-पैर व गला रस्सी से बंधे थे। शुरुआती जांच में शव की हालत बहुत खराब थी। बाद में मृतक की पहचान मनोज उर्फ राजू के रूप में हुई थी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक महिला समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। पुलिस के अनुसार, शराब के नशे में आरोपियों ने पिटाई की, जिससे मनोज की मौत हुई थी। शव को ठिकाने लगाने के लिए एक नए नीले ड्रम का इस्तेमाल किया गया था। ॰॰॰॰॰॰ यह खबर भी पढ़ें… लुधियाना में खाली प्लॉट में मिला शव, शराब पिलाने के बाद पत्थर मारकर हत्या लुधियाना में शेरपुर चौक के पास एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। उसका शव खाली प्लॉट में पड़ा हुआ मिला था। युवक के चेहरे पर पत्थर मारे गए हैं। चेहरा बुरी तरह से खराब हो चुका है। पढ़ें पूरी खबर…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *