![]()
गोंडा के नवाबगंज थाना क्षेत्र स्थित बाबा गयादीन गैस एजेंसी पर एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। जफरापुर गांव निवासी चंदन दुबे ने आरोप लगाया है कि गैस सिलेंडर लेने के दौरान एजेंसी कर्मचारियों ने उनके साथ मारपीट की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। चंदन दुबे के अनुसार, वह 26 मई की शाम करीब 4 बजे बैजलपुर स्थित गैस एजेंसी पर सिलेंडर लेने पहुंचे थे। उन्होंने दो गैस की किताबें दीं, जिस पर एजेंसी मैनेजर आशीष पांडे नाराज हो गए। पीड़ित का आरोप है कि मैनेजर ने दोनों किताबें उनके मुंह पर मार दीं। जब उन्होंने एक किताब वापस कर दूसरी पर गैस देने की बात कही, तो कहासुनी शुरू हो गई। वीडियो में दिखी लाठी-डंडों से मारपीट चंदन दुबे का आरोप है कि विवाद बढ़ने पर आशीष पांडे और उनके तीन साथियों ने लाठी-डंडों और हाथों से उनकी पिटाई कर दी। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में गाली-गलौज के बाद थप्पड़ों और लाठी-डंडों से मारपीट होती दिखाई दे रही है। SHO बोले- गैस लेने को लेकर विवाद हुआ नवाबगंज पुलिस ने वायरल वीडियो और पीड़ित की तहरीर का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। थाना अध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने बताया कि गैस लेने को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद मारपीट की घटना सामने आई। उन्होंने कहा कि जांच के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
Source link
गोंडा में गैस एजेंसी पर युवक की पिटाई, VIDEO:दो गैस किताबें देने पर शुरू हुआ विवाद, मैनेजर पर किताब मुंह पर मारने का आरोप