![]()
संतकबीरनगर जिले में भारत की जनगणना 2027 के तहत मकानों की गणना का कार्य जारी है। इस प्रक्रिया की समीक्षा के लिए तहसीलदार से लेकर बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) तक विभिन्न अधिकारी मैदान में उतरे। अपर जिलाधिकारी (वित्त व राजस्व) एवं जिला जनगणना अधिकारी सत्य प्रकाश ने बताया कि यह कार्य 22 मई 2026 से 20 जून 2026 के बीच पूरा किया जाना है। जनपद में शत-प्रतिशत मकानों की गणना सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सभी चार्ज अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। उन्हें अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर प्रगणकों और सुपरवाइजरों से मिलने, उनकी प्रक्रियागत समस्याओं का समाधान करने और जनगणना कार्य में प्रगति लाने को कहा गया है। अधिकारी फील्ड में उतरकर इस प्रक्रिया की निगरानी कर रहे हैं। अधिकारियों ने क्षेत्रों का भ्रमण किया इसी क्रम में, खलीलाबाद के तहसीलदार आनंद ओझा, नगर पंचायत बेलहर के अधिशाषी अधिकारी अमित सिंह, धनघटा के तहसीलदार रामजी, नगर पंचायत मेंहदावल के अधिशाषी अधिकारी पंकज कुमार और बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित कुमार सिंह सहित कई अधिकारियों ने क्षेत्रों का भ्रमण किया। इन अधिकारियों ने प्रगणकों और स्थानीय निवासियों से संपर्क कर आमजन से जनगणना में सहयोग करने का आह्वान किया। मेंहदावल तहसील में HLB 0621 के प्रगणक शिवचंद्र कुमार मौर्य और उनके सुपरवाइजर राम अनुज ने अपने पूरे ब्लॉक के 156 जनगणना मकानों की गणना का कार्य सफलतापूर्वक पूरा कर नक्शा जमा कर दिया है। उनके इस सराहनीय कार्य की अधिकारियों द्वारा प्रशंसा की गई।
Source link
तहसीलदार से लेकर BSA तक फील्ड में उतरे:मकानों की गणना का काम जारी, जनपदवासियों से सहयोग की अपील