साली ने जीजा के प्राइवेट पार्ट में चाकू मारा:6 टांके लगे, पत्नी से विवाद के बाद साले का सिर फोड़ा था


कुशीनगर के पटहेरवा इलाके के फाजिलनगर कस्बे में देवरिया के सिंधी मिल कॉलोनी निवासी 40 वर्षीय मिठ्ठू राव अपनी पत्नी सोनल सिंह और बच्चों से मिलने फाजिलनगर स्थित साली के घर गए थे। यहां पति-पत्नी के बीच कहासुनी हुई, जो जल्द ही मारपीट में बदल गई। विवाद के दौरान मिठ्ठू राव ने अपने साले देवेंद्र सिंह का सिर फोड़ दिया। इसके जवाब में, साली ने गुस्से में आकर अपने जीजा मिठ्ठू पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू मिठ्ठू के गुप्तांग और जांघ में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायल मिठ्ठू सिंह ने किसी तरह अपने परिजनों को सूचना दी, जिसके बाद उनके परिजन उन्हें देवरिया ले गए। सोमवार को उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उनके घावों पर 6 टांके लगाए। पत्नी सोनल सिंह ने आरोप लगाया है कि उनके पति शराब के आदी हैं। दो महीने पहले भी उन्होंने उनके मायके रजवटिया में विवाद किया था, जिसके बाद उन्हें गोरखपुर के नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराया गया था। सोनल अपने दो बेटों कान्हा और आदेश के साथ अपनी बहन के घर फाजिलनगर में रहकर उन्हें पढ़ा रही हैं। सोनल के अनुसार, रविवार को फाजिलनगर पहुंचने के बाद मिठ्ठू ने घर में रखा सिलेंडर और अनाज बेच दिया, जिस पर विवाद शुरू हुआ। पति-पत्नी के बीच यह विवाद पहले से ही परिवार न्यायालय में चल रहा है। इस घटना में दोनों पक्षों के लोग घायल हुए हैं, और फिलहाल किसी भी पक्ष ने पुलिस को सूचना नहीं दी है। दोनों घायलों का इलाज जारी है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *