![]()
मथुरा पुलिस की अंतराज्यीय वाहन चोरों से रविवार की देर रात मुठभेड़ हो गई। थाना छाता क्षेत्र में नेशनल हाईवे के पास जंगलों में हुई मुठभेड़ में डीग राजस्थान के रहने वाले 2 बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गए। मुठभेड़ में घायल हुए दोनों बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया। मुठभेड़ में घायल हुए दोनों बदमाश शातिर वाहन चोर हैं। चेतक एकेडमी के पास हुई मुठभेड़ मथुरा पुलिस की रिवार्डेड टीम को रविवार की रात मुखबिर से सूचना मिली कि राजस्थान के डीग जिले के रहने वाले 2 शातिर वाहन चोर साकिर और साबिर थाना छाता क्षेत्र में चेतक एकेडमी के पास मौजूद है। रिवार्डेड टीम ने सूचना छाता पुलिस को दी और मुखबिर के बताए स्थान पर पुलिस की दोनों टीम पहुंच गई। पुलिस पर किया फायर रिवार्डेड टीम और छाता पुलिस नेशनल हाईवे पर स्थित चेतक एकेडमी के पास पहुंचीं। यहां मुखबिर ने बताया दोनों बदमाश एकदमी के जंगल में मौजूद हैं। जिसके बाद पुलिस की दोनों टीमों ने बदमाशों की घेराबंदी की। खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की। जिसके जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की। जवाबी फायरिंग में पुलिस की गोली साकिर के बाएं और साबिर के दाएं पैर में गोली लगी। गोली लगने से दोनों बदमाश घायल हो गए। पुलिस ने दोनों बदमाशों को घायल अवस्था में गिरफ्तार करते हुए इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया। दोनों बदमाशों पर दर्ज हैं 15 मुक़दमे पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में घायल हुए दोनों बदमाशों पर 15 मुक़दमे दर्ज हैं। जिसमें से साकिर पर थाना हाई वे में 7 और 1 छाता में जबकि साबिर पर गोवर्धन,जैंत,कोतवाली,थाना हाईवे और छाता कोतवाली में मुक़दमे दर्ज हैं। पुलिस ने दोनों बदमाशों के पास से 2 तमंचा,कारतूस के अलावा 3 बाइक चोरी की बरामद की।
Source link
मथुरा पुलिस की हुई वाहन चोरों से मुठभेड़:2 बदमाश गोली लगने से घायल, 24 घंटे में 5 बदमाशों के लगी गोली