![]()
गुलाबी गैंग की प्रदेश अध्यक्ष उषा चिन्योट का मिसिंग बेटा प्रिंस शनिवार को सकुशल बरामद हो गया है। उषा चिन्योट का कहना है कि बेटा उन्हें खुद मेरठ में ही घूमते हुए सड़कों पर खस्ता हालत में मिला था। इसके बाद वो लोग उसे घर लाए हैं। कहा कि बेटे को सही सलामत पाकर खुश हैं। लेकिन बेटा मानसिक रूप से बहुत तनाव में हैं, काफी डरा हुआ है। वो किसी से कुछ बोल नही रहा है। उसके शरीर पर चोटों के निशान भी हैं।
लग रहा है किसी ने बेटे के साथ बहुत बुरा सुलूक किया है। इसे मारने का भी प्रयास किया है। वो घर आ गया इसकी खुशी है। वही पुलिस मामले की जांच कर रही है। पत्नी को बुलाने ससुराल गया वहीं से मिसिंग
दरअसल प्रिंस नई बस्ती का रहने वाला है। 5 मार्च को प्रिंस अपनी पत्नी को लेने टीपीनगर थानाक्षेत्र के गांव पुट्ठा में अपनी ससुराल में गया था। उसके बाद से प्रिंस घर नहीं लौटा। लगातार उषा चिन्योट बेटे की तलाश करती रहीं वो नहीं मिला। लास्ट में उन्होंने पुलिस में बेटे की मिसिंग कंप्लेन दी थी। इसके बाद पुलिस भी प्रिंस को तलाशने में जुट गई। दौराला में मिली थी लास्ट लोकेशन जहां प्रिंस की 9 मार्च को लास्ट लोकेशन दौराला में मिली थी। इसके बाद पुलिस दौराला पहुंची लेकिन प्रिंस नहीं मिला। उषा ने बताया कि प्रिंस को उन्होंने हरिद्वार, ऋषिकेश तक तलाश किया लेकिन वो नहीं मिला। शनिवार को अचानक बेटा दौराला के आसपास मिला है। उसकी हालत खराब थी। शरीर पर जगह-जगह चोटें थीं। कपड़े फटे थे। उसके पास पैसे भी नहीं थे। अंतरजातीय विवाह के कारण लड़कीवाले नाराज उषा ने कहा कि बेटा लौट आया इतना काफी है। बाकी आगे का देखेंगे। दरअसल प्रिंस ने तीन महीने पहले अंतरजातीय विवाह किया था। पत्नी राजपूत है। इसलिए घरवालों ने प्रिंस के ससुराल पक्ष पर उसके अपहरण की आशंका जताते हुए सनसनीखेज आरोप लगाए हैं। आरोप है कि लड़की के घरवाले इस शादी के सख्त खिलाफ थे।
शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग प्रिंस और उसके परिवार को जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल कर अपमानित कर रहे थे और उन्हें लगातार जान से मारने की धमकियां दी जा रही थीं। ससुराल वालों पर किडनेपिंग का आरोप घरवालों का आरोप है कि जब प्रिंस अपनी पत्नी को बुलाने ससुराल गया तो वहां भी 5 मार्च को उसकी सास और साले ने उसके साथ अभद्र व्यवहार किया और उसे घर से भगा दिया। आरोप लगाया कि इन्हीं लोगों ने बेटे को किडनैप किया, घर से भगाया और फिर उसके साथ मारपीट की है। फिलहाल पुलिस प्रिंस से पूछताछ कर रही है लेकिन वो कुछ बता नहीं पा रहा। एसएसपी से मिले थे पूर्वमंत्री, विधायक बृहस्पतिवार को हस्तिनापुर के पूर्व विधायक और पूर्व मंत्री प्रभु दयाल वाल्मीकि और वरिष्ठ ट्रेड यूनियन नेता विनोद कुमार बेचैन के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने एसएसपी से मुलाकात कर न्याय की गुहार लगाई थी। परिजनों ने बताया कि सामाजिक कार्यकर्ता उषा चिन्योट के बेटे प्रिंस ने तीन महीने पहले राजपूत समाज की एक युवती के साथ आपसी सहमति से अंतरजातीय विवाह किया था। इसके बाद पुलिस की टीमें प्रिंस की तलाश में लगी थीं। पुलिस कर रही मामले की जांच
मामले पर सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी का कहना है कि युवक के परिजनों और ससुराल पक्ष के बीच विवाद की बात सामने आई है।
Source link
गुलाबीगैंग की प्रदेश अध्यक्ष का मिसिंग बेटा सकुशल बरामद:5 मार्च से लापता था, मां बोली बेटे के साथ कुछ गलत हुआ, शरीर पर चोट के निशान मिले