गाजियाबाद पुलिस ने चेकिंग में 24 लाख रुपये पकड़े:मेरठ के रहने वाले दोनों युवक हवाला कारोबार से जुड़े हैं, 10 जीएसटी फर्म रजिस्टर्ड


गाजियाबाद के लिंकरोड थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान पल्सर सवार दो युवकों से बैग से 24 लाख रुपये बरामद किए हैं। दोनों युवक मेरठ के रहने वाले हैं, जिनसे पूछताछ में पता चला कि यह यह हवाला कारोबार से जुड़े हैं। यूपी, दिल्ली, बिहार और उत्तराखंड में भी पूर्व में पैसे लेकर जाते रहे हैं। पूछने पर दोनों कैश के बारे में सही जानकारी नहीं दे सके। मेरठ के रहने वाले हैं दोनों युवक ACP साहिबाबाद अमित सक्सेना ने बताया कि लिंक रोड पुलिस टीम द्वारा सनसाइन बार्डर पर चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान एक पलसर बाइक पर व्यक्ति जा रहे थे। दोनों ने अपने नाम नाम राशिद पुत्र समशेर अली व सुहेल पुत्र लियाकत अली बताया। दोनों मेरठ के रहने वाले हैं। जिनके बैग में कपड़े में लिपटे 24 लाख रुपये बरामद किए हैं। दोनों ने बताया कि हम बिहार से आए हैं, और दिल्ली जा रहे थे। जो इस समय मुस्तफाबाद भागीरथी विहार में निवास कर रहे है। इनके पास 24 लाख रुपये मिले है उसके बारे में इन्होनें कोई भी सही उत्तर नहीं दिया कि ये पैसा किसका है कहां लेकर जा रहे हैं। मोबाइल फोन की जांच ने खोले राज पुलिस ने बताया कि जब दोनों को थाने लाकर पूछताछ की गई इनके फोन के रिकार्ड चेक किये गए। जिससे पता चला कि पूर्व में भी इनके द्वारा इसी तरह से कई और हवाला के ट्रान्जेक्शन किए गए हैं। और फोन से 10 जीएसटी फर्म के बारे में पता चला है। जिनमें से 9 फर्म दिल्ली में व 1 हरियाणा में रजिस्टर्ड हैं, और जिन फर्मों के माध्यम से कई जीएसटी चोरी हुई है। पुलिस ने पूरे मामले की जानकारी जीएसटी डिपार्टमेंट और इन्कमटैक्स डिपार्टमैंट को दी। जिसके बाद दोनों से पूछताछ कर जांच की जा रही है। दोनों के मोबाइल फोन और सीडीआर की भी पुलिस जांच कर रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *