गंगा दशहरा स्नान को लेकर प्रशासन अलर्ट:DM-SSP में गंगाघाट पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया, गोताखोर तैनात करने के निर्देश


उन्नाव में सोमवार को होने वाले गंगा दशहरा स्नान पर्व के मद्देनजर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। पर्व पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ की संभावना को देखते हुए रविवार शाम वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश सिंह, जिलाधिकारी घनश्याम मीना, अपर पुलिस अधीक्षक अखिलेश सिंह और अपर जिलाधिकारी सुशील कुमार ने गंगाघाट पहुंचकर सुरक्षा और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने घाटों का गहन निरीक्षण किया और संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान साफ-सफाई, बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था, गोताखोरों की तैनाती और पुलिस बल की मौजूदगी की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि स्नान पर्व पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने के कारण सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। एसएसपी जयप्रकाश सिंह ने पुलिस अधिकारियों को घाटों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पर्याप्त पुलिस बल तैनात रखने के निर्देश दिए। महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए महिला पुलिसकर्मियों की भी ड्यूटी लगाई गई है। इसके अतिरिक्त, घाटों पर सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन कैमरों के माध्यम से लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं ताकि किसी भी अप्रिय घटना को समय रहते रोका जा सके। जिलाधिकारी घनश्याम मीना ने नगर पालिका और संबंधित विभागों के अधिकारियों को घाटों पर साफ-सफाई और पेयजल व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूरी कर ली जाएं। अधिकारियों ने घाटों पर स्थापित अस्थायी कंट्रोल रूम और चिकित्सा शिविरों की जानकारी भी ली। स्वास्थ्य विभाग की टीमों को एंबुलेंस और प्राथमिक उपचार की व्यवस्था के साथ सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। गंगा दशहरा के अवसर पर सोमवार सुबह से ही श्रद्धालुओं के घाटों पर पहुंचने की उम्मीद है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे निर्धारित घाटों पर ही स्नान करें और सुरक्षा नियमों का सख्ती से पालन करें। घाटों पर तैनात रहेंगे गोताखोर श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए गंगाघाट के विभिन्न घाटों पर गोताखोरों और जल पुलिस की तैनाती की गई है। प्रशासन ने गहरे पानी में न जाने और सुरक्षा निर्देशों का पालन करने की अपील की है।
गंगा स्नान पर्व को लेकर घाटों पर अस्थायी चिकित्सा शिविर और पेयजल की व्यवस्था की गई है। अधिकारियों ने स्वास्थ्य विभाग को किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तैयारी रखने के निर्देश दिए हैं।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *