![]()
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक 24 और 25 मई को अमरोहा जिले का दौरा करेंगे। इस दो दिवसीय दौरे के दौरान वे विभिन्न विकास कार्यों और सरकारी योजनाओं की समीक्षा करेंगे। कार्यक्रम के अनुसार, उपमुख्यमंत्री पाठक 24 मई की शाम को भाजपा जिला कार्यालय में जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद वे गजरौला स्थित जुबिलेंट गेस्ट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे। 25 मई को उपमुख्यमंत्री गजरौला सीएचसी, कान्हा गोशाला और एक पेयजल योजना का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। इसके उपरांत, वे कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ विकास कार्यों और विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे। उपमुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज कर दी गई हैं। अमरोहा शहर से लेकर गजरौला तक सफाई, रंगरोगन और मरम्मत कार्य कराए जा रहे हैं। कई सरकारी परिसरों में व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने का काम भी तेजी से चल रहा है। भाजपा जिलाध्यक्ष उदय गिरी गोस्वामी ने बताया कि डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के दो दिवसीय दौरे को लेकर जिले के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में उत्साह है। सभी कार्यकर्ता तैयारियों में जुटे हैं।
Source link
अमरोहा आएंगे उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक:24 और 25 मई को सीएचसी, गौशाला का करेंगे निरीक्षण, कार्यकर्ताओं और अफसरों के साथ मीटिंग