![]()
नोएडा में दोपहर बाद मौसम में बदलाव हो सकता है। तेज धूल भरी हवा चलने की संभावना है। इसके साथ हल्की बारिश भी हो सकती है। इसकी वहज पहाड़ों पर सक्रिय हुआ एक क्लाउड है। अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री तक रहेगा। वहीं नमी की मात्रा 37 प्रतिशत रहेगी। आईएमडी ने 24 से 29 मई तक हीट वेव का आरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान तापमान 44 से 45 डिग्री तक जाएगा। हवा में नमी की मात्रा 29 प्रतिशत और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री तक रहेगा। यानी रात में तेज गर्मी होगी। ऐसे में बचाव बहुत जरूरी है। रात तक गर्म हवा चलने से लोगों को काफी परेशानी होगी। इसके बाद मौसम में थोड़ा बदलाव होने की संभावना है। फिलहाल शनिवार को सुबह के समय आंशिक रुप से बादल छाए थे। लेकिन दोपहर तक आते बादल छट गए और तेज धूप का लोगों को सामना करना पड़ रहा है। हीट वेव से बचने के लिए तरल पदार्थो का सेवन ज्यादा करे।
Source link
नोएडा में 29 मई तक आरेंज अलर्ट:आज दोपहर बाद चल सकती है धूल भरी आंधी, तापमान 42 डिग्री सेल्सियस