बैंक ऑफ महाराष्ट्र में लगी आग:हापुड़ शाखा में दस्तावेज-सामान जले, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू


हापुड़ के रेलवे रोड स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र की शाखा में शनिवार शाम आग लग गई। इस घटना में बैंक के कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज और सामान जलकर क्षतिग्रस्त हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। यह घटना शनिवार शाम की है। बैंक परिसर से धुआं उठता देख आसपास के लोगों ने तुरंत बैंक कर्मचारियों और पुलिस को सूचना दी। देखते ही देखते आग ने अंदर रखे फर्नीचर और कागजात को अपनी चपेट में ले लिया। मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने तुरंत आग बुझाने का कार्य शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद आग को फैलने से रोका गया और उस पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। प्राथमिक जांच में आग लगने के कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। हालांकि, अधिकारी पूरे मामले की विस्तृत जांच में जुट गए हैं। पुलिस और बैंक प्रबंधन द्वारा नुकसान का आकलन भी किया जा रहा है। गनीमत रही कि घटना के समय बैंक में कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ और सभी कर्मचारी सुरक्षित हैं। कोतवाली प्रभारी विनोद पांडेय ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *