दो भाइयों के विवाद में बाइक समेत युवक जिंदा जला:बड़े भाई ने बाइक में लगाई आग, नाराज छोटे भाई ने पेट्रोल छिड़कर लगाई माचिस


हरदोई के अतरौली थाना क्षेत्र के नरोईया गांव में शुक्रवार की शाम दो भाइयों में बाइक ले जाने को लेकर पहले विवाद हुआ। फिर बड़े भाई ने बाइक में आग लगा दी। इससे नाराज छोटे भाई ने खुद पर पेट्रोल छिड़क कर अपने आपको आग के हवाले कर दिया। इसमें उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लिया है। नरोईया गांव निवासी गंगाराम की गांव के पास नरोईया पुलिया पर परचून और मिठाई की दुकान है। उनके चार पुत्र शेरू, साजन, विकास और निखिल थे, जिनमें निखिल सबसे छोटा था। गंगाराम की दो विवाहित पुत्रियां माहेश्वरी और मीरा भी हैं। गंगाराम 20 मई को तीर्थ यात्रा पर पूर्णागिरी गए थे। उनके पुत्र साजन और विकास बेंगलुरु में काम करते हैं, जबकि शेरू के साथ निखिल दुकान संभालता था। बताया गया है कि दुकान पर बोतल में पेट्रोल भी बेचा जाता था। शुक्रवार शाम करीब 4 बजे छोटा भाई निखिल दुकान पर बैठा था। तभी बड़ा भाई शेरू गांव वाले घर से बाइक लेकर दुकान पर आया। वह कथित तौर पर नशे में धुत था और बाइक पुवायां ले जाने की जिद करने लगा। निखिल ने शेरू को नशे में देखकर बाइक ले जाने से मना कर दिया और कहा कि पिता ने बाइक ले जाने से मना किया है। बाइक ले जाने को लेकर दोनों भाइयों में कहासुनी हुई। जब निखिल ने बाइक नहीं दी, तो शेरू ने दुकान से पेट्रोल उठाकर बाइक पर छिड़क दिया और उसमें आग लगा दी। बाइक धू-धूकर जलने लगी। निखिल ने बाल्टी में पानी लेकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन शेरू ने उसे रोक दिया। इसके बाद निखिल ने बाल्टी शेरू के सिर पर मार दी। इसके बाद, कथित तौर पर निखिल दुकान से 2बोतल पेट्रोल लाया। बाइक के पास आकर अपने ऊपर छिड़क लिया। इसमें वह गंभीर रूप से चला गया। उसको अतरौली सीएचसी ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से नमूने जुटाए हैं।थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच में शेरू के शराब पिए होने की बात सामने आई है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *