![]()
देवरिया के बरहज क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें सब-इंस्पेक्टर (SI) की परीक्षा देकर घर लौट रहे दो छात्रों में से एक छात्र की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। एसआई की परीक्षा देकर लौट रहे थे दोनों छात्र जानकारी के अनुसार सुरौली थाना क्षेत्र के भेड़ा पाकड़ गांव निवासी सौरभ यादव पुत्र रमेश यादव अपने साथी बादल मिश्रा पुत्र छोटेलाल मिश्रा के साथ मऊ जनपद में सब-इंस्पेक्टर की परीक्षा देने गए थे। परीक्षा समाप्त होने के बाद दोनों छात्र बाइक से अपने घर लौट रहे थे। कपरवार गांव के पास हुआ भीषण हादसा घर लौटते समय बरहज थाना क्षेत्र के कपरवार गांव के समीप उनकी बाइक की तेज रफ्तार ट्रैक्टर से आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल पहुंचने से पहले ही तोड़ा दम हादसे के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तुरंत दोनों घायलों को बरहज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां मौजूद डॉक्टरों ने जांच के बाद सौरभ यादव को मृत घोषित कर दिया। घायल छात्र को सदर अस्पताल किया रेफर दूसरे घायल छात्र बादल मिश्रा की हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद देवरिया सदर अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उनका इलाज जारी है। परिवार में मचा कोहराम हादसे की सूचना मिलते ही मृतक छात्र के परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं गांव में भी इस दर्दनाक घटना के बाद शोक का माहौल बना हुआ है। डॉक्टर ने दी जानकारी सीएचसी के डॉक्टर शैलेंद्र तिवारी ने बताया कि हादसे में एक छात्र की मौत हो चुकी थी, जबकि दूसरे छात्र को गंभीर चोटें आई हैं। उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है।
Source link
एसआई परीक्षा देकर लौट रहे छात्र की मौत:देवरिया के बरहज में ट्रैक्टर से बाइक की भिड़ंत, सड़क हादसे में साथी हुआ घायल