रोडवेज बस की चपेट में आकर युवक की मौत:बहन को शादी का कार्ड देने आया था, जाटवपुरी चौराहे पर हादसा


फिरोजाबाद में थाना रामगढ़ क्षेत्र के जाटवपुरी चौराहे पर गुरुवार रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। युवक अपनी बहन के घर शादी का निमंत्रण कार्ड देने आया था। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मोहम्मद हसीन (32) पुत्र हनीफ निवासी उरई जेल के पास रामकुंड करसान रोड, अपनी बहन के घर थाना रामगढ़ क्षेत्र की पार्षद इमरान मंसूरी वाली गली में शादी का कार्ड देने आया था। बताया गया है कि कार्ड देने के बाद वह वापस अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान जाटवपुरी चौराहे पर वह किसी रोडवेज बस की चपेट में आ गया। हादसा इतना भीषण था कि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।सूचना मिलते ही थाना रामगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची। घायल युवक को जिला अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल बना हुआ है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *