Faizullaganj Feeder Electrocution | Lucknow Lineman Death KGMU Doctors

लखनऊ के फैजुल्लागंज इलाके में बुधवार को लाइनमैन उदय राज की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई।

लखनऊ के फैजुल्लागंज इलाके में बुधवार को बड़ा हादसा हो गया। 11 हजार वोल्ट की लाइन पर काम कर रहे लाइनमैन उदय राज की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। अचानक हुई इस घटना से हड़कंप मच गया।

.

काम के दौरान हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक, उदय राज अपने एक साथी के साथ फैजुल्लागंज स्थित नीलकंठ मंदिर के पास फैजुल्लागंज फीडर पर काम कर रहा था। इसी दौरान अचानक लाइन में करंट दौड़ गया और वह 11 हजार लाइन की चपेट में आ गया। हादसे में वह गंभीर रूप से झुलस गया।

मौके पर मौजूद अन्य कर्मचारियों ने आनन-फानन में उसे इलाज के लिए KGMU पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

मौके पर पहुंची पुलिस

घटना बुधवार देर शाम की बताई जा रही है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *