Parle Industries Shares Jump 5% Amidst Melody Candy Confusion

नई दिल्ली6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी को पारले कंपनी की मेलोडी टॉफी का पैकेट गिफ्ट किया। इसका वीडियो वायरल होते ही निवेशकों ने नाम के कन्फ्यूजन में पारले इंडस्ट्रीज के शेयर खरीद डाले, जिससे मंगलवार को इसमें 5% का अपर सर्किट लग गया।

खास बात यह है कि मेलोडी टॉफी बनाने वाली कंपनी पारले प्रोडक्ट्स है, जो शेयर बाजार में लिस्टेड ही नहीं है। निवेशकों ने गलती से रियल एस्टेट कंपनी पारले इंडस्ट्रीज को मेलोडी बनाने वाली कंपनी समझकर उसमें निवेश कर दिया।

पीएम मोदी ने मेलोनी को मेलोडी टॉफी गिफ्ट की। यह टॉफी भारत में 1983 से बिक रही है। इसे पारले कंपनी बनाती है।

पीएम मोदी ने मेलोनी को मेलोडी टॉफी गिफ्ट की। यह टॉफी भारत में 1983 से बिक रही है। इसे पारले कंपनी बनाती है।

₹5.25 पर पहुंचा शेयर, निवेशकों ने की स्पेकुलेटिव बाइंग

मंगलवार को इंट्राडे ट्रेडिंग के दौरान BSE पर पारले इंडस्ट्रीज का शेयर 5% चढ़कर ₹5.25 पर पहुंच गया और ऊपरी स्तर पर लॉक हो गया। इंटरनेट पर PM मोदी और मेलोनी के ‘मेलोडी’ मोमेंट के वायरल होने के बाद निवेशकों ने बिना पूरी पड़ताल किए इस पेनी स्टॉक में खरीदारी शुरू की। सोशल मीडिया पर मेलोडी ब्रांड की भारी चर्चा के कारण शेयर बाजार में यह गलतफहमी हुई।

मेलोडी टॉफी को पारले प्रोडक्ट्स कंपनी बनाती है, जो पारले-जी (Parle-G) बिस्किट और कई अन्य कन्फेक्शनरी आइटम्स के लिए जानी जाती है। दूसरी तरफ, जिस पारले इंडस्ट्रीज के शेयर बढ़े, वह इंफ्रास्ट्रक्चर, रियल एस्टेट डेवलपमेंट और पेपर वेस्ट रीसाइक्लिंग के बिजनेस में काम करती है।

पारले प्रोडक्ट्स ने कहा- हमारे लिए गर्व की बात है

शेयर बाजार में आए इस उछाल पर पारले इंडस्ट्रीज ने कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। वहीं, पारले प्रोडक्ट्स ने X पर पोस्ट कर कहा कि, ‘पारले मेलोडी को दुनिया के सामने लाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद। भारत की इस पसंदीदा टॉफी को विदेशों में भी शेयर होते देखना, हम सभी पारले प्रोडक्ट्स वालों के लिए गर्व की बात है।’

इंटरनेट पर हिट है ‘मेलोडी’

पीएम मोदी की रोम यात्रा के दौरान उन्होंने जॉर्जिया मेलोनी से मुलाकात की और साथ में डिनर किया। इसके बाद दोनों नेताओं ने मशहूर ऐतिहासिक इमारत ‘कोलोसियम’ का दौरा भी किया। मेलोनी ने बाद में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) पर पीएम मोदी को धन्यवाद देते हुए मेलोडी टॉफी की इमेज शेयर की।

पिछले एक साल से इंटरनेट पर दोनों नेताओं की दोस्ती को लेकर ‘मेलोडी’ (Meloni + Modi के नामों को मिलाकर बना शब्द) काफी चर्चा में है। लोग सोशल मीडिया पर इसे लेकर मीम्स भी बनाते हैं। यही वजह है कि जब PM मोदी ने सच में मेलोनी को ‘मेलोडी’ टॉफी गिफ्ट की, तो यह तुरंत वायरल हो गई।

भारत और इटली के बीच बढ़ रहा है व्यापार

इस हल्के-फुल्के मोमेंट के बीच दोनों देशों के बीच कूटनीतिक और आर्थिक रिश्ते लगातार मजबूत हो रहे हैं। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, साल 2025 में भारत और इटली के बीच द्विपक्षीय व्यापार करीब 16.77 अरब डॉलर (लगभग ₹1.40 लाख करोड़) तक पहुंच गया है।

वहीं, अप्रैल 2000 से सितंबर 2025 के बीच भारत में 3.66 अरब डॉलर का इतालवी प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) आया है। दोनों देश फिलहाल ‘भारत-इटली संयुक्त रणनीतिक कार्य योजना 2025-2029’ पर आगे बढ़ रहे हैं, जिसके तहत क्लीन एनर्जी, डिफेंस, साइंस-टेक्नोलॉजी और इन्वेस्टमेंट के क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाया जा रहा है।

अपर सर्किट क्या है?

जब किसी शेयर को खरीदने वाले बहुत ज्यादा हों, लेकिन बेचने वाला कोई न हो, तो उसकी कीमत तेजी से बढ़ती है। शेयर बाजार में किसी शेयर के दाम एक ही दिन में हद से ज्यादा न बढ़ें, इसके लिए एक ऊपरी लिमिट (सीमा) तय कर दी जाती है।

जब शेयर की कीमत बढ़कर उस आखिरी लिमिट तक पहुंच जाती है, तो उसे ही ‘अपर सर्किट’ कहते हैं। इसके बाद उस दिन उस शेयर को उससे ज्यादा महंगे दाम पर नहीं खरीदा जा सकता। छोटे और कम कीमत वाले शेयरों (पेनी स्टॉक्स) में यह लिमिट आमतौर पर रोज की 5% तय होती है।

—————

ये भी पढ़ें…

मोदी ने मेलोनी को मेलोडी टॉफी गिफ्ट की: इस वीडियो का व्यूज इंस्टाग्राम पर 100 मिलियन पार; इटली में एक ही कार में घूमे, 15 PHOTOS

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी को मेलोडी टॉफी गिफ्ट की। पीएम मेलोनी ने एक्स पर इस वीडियो को पोस्ट कर कहा- “प्रधानमंत्री मोदी मेरे लिए गिफ्ट में बहुत-बहुत अच्छी टॉफी लेकर आए- मेलोडी। गिफ्ट के लिए थैंक्यू”

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर 100 मिलियन (10 करोड़) से ज्यादा बार देखा गया। वहीं एक्स पर भी इसे 74 लाख से ज्यादा व्यू मिले। पीएम मोदी अपने पांच देशों के दौरे के आखिरी चरण में मंगलवार को इटली पहुंचे। वहां पीएम मेलोनी ने उनका स्वागत किया। पूरी खबर पढ़ें…

—————

भारत का टॉफी एक्सपोर्ट 12 साल में 166% बढ़ा:वित्त वर्ष 2025-26 में ₹132 करोड़ पर पहुंचा, मंत्री पीयूष गोयल ने जारी किया डेटा

भारत से टॉफी का एक्सपोर्ट पिछले 12 वर्षों में 166% बढ़कर वित्त वर्ष 2025-26 (FY26) में ₹132 करोड़ पर पहुंच गया है। वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने आज यानी 20 मई को सोशल मीडिया पर यह जानकारी शेयर की है। वित्त वर्ष 2013-14 में देश से टॉफी का कुल एक्सपोर्ट ₹49.68 करोड़ का था।

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने सोशल मीडिया पर लिखा “भारत की ‘टॉफी टेल’ (टॉफी की कहानी) निश्चित रूप से कानों को सुरीली लगेगी! 2013-14 के बाद से टॉफी एक्सपोर्ट में करीब 166% की ग्रोथ दर्ज की गई है।” पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.