![]()
कानपुर की आर्यनगर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य के शिलान्यास को लेकर हुए विवाद के मामले में विधायक अमिताभ बाजपेई ने बुधवार को विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना से लखनऊ में मुलाकात कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। विधायक ने आरोप लगाया कि उन्हें अपने ही विधानसभा क्षेत्र में विधायक निधि से स्वीकृत विकास कार्य के शिलान्यास से रोका गया और उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया। विधायक ने कहा विधानसभा अध्यक्ष को बताया कि प्रशासनिक संरक्षण में लोकतांत्रिक मर्यादाओं का उल्लंघन हुआ। साथ ही उनके समर्थकों और कार्यकर्ताओं के साथ भी अन्यायपूर्ण व्यवहार किया गया। विशेषाधिकार समिति को मामला भेजने की मांग विधायक ने पूरे प्रकरण को विधानसभा की विशेषाधिकार समिति को संदर्भित किए जाने की मांग की है। उनका कहना है कि यह मामला केवल एक जनप्रतिनिधि का नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक अधिकारों और जनप्रतिनिधियों की गरिमा से जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि जनता के विकास कार्यों में बाधा डालना लोकतांत्रिक व्यवस्था के खिलाफ है और ऐसे मामलों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं दोबारा न हों। “यह लोकतांत्रिक अधिकारों की लड़ाई” विधायक ने कहा कि उनका संघर्ष किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ नहीं है, बल्कि लोकतांत्रिक परंपराओं, जनप्रतिनिधियों के अधिकारों और जनता के विकास कार्यों की रक्षा के लिए है। उन्होंने उम्मीद जताई कि विधानसभा अध्यक्ष इस मामले में उचित कार्रवाई करेंगे।
Source link
विधानसभा अध्यक्ष से मिले सपा MLA अमिताभ बाजपेई:बोले- शिलान्यास से रोका गया, विशेषाधिकार समिति से जांच की मांग