शाहजहांपुर में मोरंग भरते समय ब्लास्ट, युवक घायल:लोहिया अस्पताल रेफर, चेहरे और शरीर पर गंभीर चोट


शाहजहांपुर के नोसारा गांव निवासी सिपट्टर (40) मोरंग भरते समय हुए अचानक ब्लास्ट में गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना बुधवार की है। घायल अवस्था में उन्हें पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद फर्रुखाबाद के लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया। फिलहाल उनका इलाज जारी है। परिजनों के अनुसार, सिपट्टर बुधवार को मजदूरी करने गए थे। मोरंग भरने के दौरान जैसे ही उन्होंने फावड़ा मारा, तेज धमाके के साथ ब्लास्ट हो गया। हादसे में उनके चेहरे और शरीर पर कई जगह गंभीर चोटें आई हैं। घायल के बहनोई ने बताया कि ब्लास्ट के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल प्रशासन ने घटना की सूचना संबंधित पुलिस थाने को दे दी है। पुलिस मामले की जानकारी जुटाने में लगी है, वहीं डॉक्टरों की निगरानी में घायल का इलाज जारी है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *