NEET Exam Protest | Dharmendra Pradhan Effigy Burned in Lucknow

लखनऊ विश्वविद्यालय के गेट नंबर 1 पर विरोध प्रदर्शन। BAPSA और समाजवादी छात्र संगठन ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला फूंका और जूते से पीटा । NEET परीक्षा रद्द होने और पेपर लीक मामले को लेकर जमकर हंगामा और नारेबाजी किया। प्रदर्शनकारी

.

शिक्षा मंत्री इस्तीफा दो के नारे लगाए

प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने शिक्षा मंत्री इस्तीफा दो के नारे लगाए । प्रदर्शनकारी मानव रावत ने कहा कि छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करना बंद कर देना चाहिए। ये बेहद शर्मनाक है कि कभी पेपर लीक हो जाता है कभी परीक्षा रद्द हो जाती। जिसका सीधा प्रभाव छात्रों की मानसिक स्थिति पर पड़ता। घर से पैसे लेकर तैयारी करने वाला छात्र अवसाद में चला जाता है। परीक्षा समय न होने पर बच्चों के साथ पूरा परिवार डिस्टर्ब जाता है।

छात्रों ने जूते से पुतला पीटा

छात्रों ने जूते से पुतला पीटा

NTA को ब्लैक लिस्ट करने की मांग

अंकित कुमार गौतम ने कहा कि शिक्षा मंत्री के साथ NTA भी जिम्मेदार है। NTA सफल और पारदर्शी परीक्षा कराने में विफल है तो उसे बार बार ये जिम्मेदारी क्यों दी जा रही है। पिछली बार पेपर लीक हुआ था तो उस समय NTA को क्यों नहीं ब्लैक लिस्ट किया गया था । दोबारा इस एजेंसी को इतनी बड़ी जिम्मेदारी क्यों सौंपी गई । हमारी मांग है कि तत्काल NTA को बंद किया जाए और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा दे देना चाहिए।

छात्र तनाव में है

प्रदर्शनकारी छात्रों ने कहा कि पेपर लीक और परीक्षा रद्द होने से छात्र मानसिक रूप से बीमार हो गए हैं। हम भी एक छात्र हैं और छात्रों का दर्द समझते हैं। पेपर लीक और पेपर रद्द होने से आहत होकर लखीमपुर के एक छात्रा ने आत्महत्या कर ली यह बेहद दुखद मामला है । अब तक 89 बार पेपर लीक हो चुका है। छात्रों के अंदर सहनशक्ति खत्म होती जा रही है आत्मविश्वास टूट रहा है।इन सब के लिए जिम्मेदार सरकार है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *