सीएसजेएमयू में बीए प्रवेश शुरू वेबसाइट पर करें आवेदन:पढ़ाई के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की कराई जाएगी तैयारी


सीएसजेएमयू के स्कूल ऑफ आर्ट्स, ह्यूमैनिटीज एंड सोशल साइंसेज में बैचलर ऑफ आर्ट्स (बीए) पाठ्यक्रम में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने इच्छुक विद्यार्थियों से ऑनलाइन आवेदन करने की अपील की है। संस्थान की निदेशक डॉ. किरण झा ने बताया कि बीए पाठ्यक्रम को सामाजिक विज्ञान, मानविकी, दर्शन, इतिहास, राजनीति विज्ञान, समाजशास्त्र, अर्थशास्त्र, भूगोल और सोशल वर्क जैसे विषयों की समग्र एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। इन क्षेत्रों में दिया जाता प्रशिक्षण निदेशक ने बताया कि यह कोर्स शोध आधारित अध्ययन, कौशल विकास, बहुविषयक शिक्षा और व्यावहारिक ज्ञान पर आधारित है। विद्यार्थियों को रिसर्च प्रोजेक्ट, इंटर्नशिप, अकादमिक लेखन, संचार कौशल, डिजिटल लर्निंग और डेटा विश्लेषण जैसे क्षेत्रों में प्रशिक्षण दिया जाएगा। जेआरआफ और प्रतियोगी परीक्षाओं की होगी तैयारी पाठ्यक्रम के माध्यम से छात्र नेट-जेआरएफ, सिविल सेवा, राज्य स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं, बैंकिंग, प्रशासनिक सेवाओं और अन्य व्यावसायिक क्षेत्रों में बेहतर अवसर प्राप्त कर सकेंगे। साथ ही विद्यार्थियों को नियमित शैक्षणिक मार्गदर्शन, सेमिनार, कार्यशालाओं, करियर काउंसलिंग और रोजगार उन्मुख प्रशिक्षण का भी लाभ मिलेगा। अधिकारिक वेबसाइट पर करें आवेदन विश्वविद्यालय के अनुसार इस कोर्स के जरिए शिक्षण, शोध, पत्रकारिता, मीडिया, सामाजिक सेवा, कंटेंट राइटिंग, बैंकिंग, कॉर्पोरेट सेक्टर और गैर-सरकारी संगठनों में रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे। प्रवेश सीमित सीटों के आधार पर किए जाएंगे। इच्छुक विद्यार्थी CSJMU की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *