Hathras Lekhpal Exam Tomorrow | 3400 Candidates Appear, Final Preparations Done

हाथरस5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

हाथरस में लेखपाल भर्ती परीक्षा की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यह परीक्षा कल यानि 21 मई को जिले के 10 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी, जिसमें लगभग 3400 अभ्यर्थी शामिल होंगे। शिक्षा विभाग और प्रशासनिक अमला परीक्षा को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जुटा हुआ है।

परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। पूरी परीक्षा सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होगी। केंद्र व्यवस्थापकों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किया गया है, जो परीक्षा प्रक्रिया की निगरानी करेंगे और किसी भी अनियमितता पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे।

परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

सुरक्षा के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल भी तैनात रहेगा। अभ्यर्थियों के लिए पेयजल, बैठने की व्यवस्था और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। आज सीटिंग प्लान भी तैयार कर लिया गया है।

परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरू होने से लगभग एक घंटे पहले केंद्र पर पहुंचने और प्रवेश पत्र सहित आवश्यक पहचान पत्र साथ लाने के निर्देश दिए गए हैं। डीआईओएस संत प्रकाश ने बताया कि परीक्षा के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *