![]()
बलिया में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। जिले में न्यूनतम तापमान में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हुआ है। बुधवार सुबह 9 बजे से ही लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया। सुबह 10 बजे तक धूप इतनी तेज हो गई कि लोग बेचैन होने लगे। भीषण गर्मी के कारण दिन का चैन और रात का सुकून छिन गया है। लोग घरों से बाहर निकलने से भी कतरा रहे हैं। बुधवार को जिले का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है, हालांकि लोगों को यह 45 डिग्री सेल्सियस जैसा महसूस हो रहा था। देखें, 3 तस्वीरें… दोपहर में शहर की सड़कों पर वाहनों की आवाजाही काफी कम हो गई है, खासकर दोपहिया वाहन कम दिख रहे हैं। लोग धूप से बचने के लिए सिर पर गमछा, टोपी या कपड़े लपेटकर ही बाहर निकल रहे हैं। लंबी दूरी की यात्रा करने वाले लोग पेड़ों के नीचे रुककर आराम करते देखे गए। तीखी धूप और प्रचंड गर्मी से पशु-पक्षी भी बेहाल नजर आ रहे हैं। इस झुलसाती गर्मी से राहत पाने के लिए लोग तरबूज, खीरा, सत्तू, बेल का शर्बत, आम का पन्ना और ग्लूकोज जैसे पेय पदार्थों का सेवन कर रहे हैं। इन दुकानों पर काफी भीड़ देखी जा रही है। सूर्य के इस तीखे प्रकोप से सबसे अधिक परेशानी महिलाओं और बच्चों को हो रही है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
Source link
बलिया में भीषण गर्मी का प्रकोप:न्यूनतम तापमान में वृद्धि से जनजीवन प्रभावित, लोग परेशान