गोरखपुर में बुधवार को कई इलाकों में बिजली कटौती:रोड चौड़ीकरण और ग्रिड कार्य से आपूर्ति प्रभावित


गोरखपुर में बुधवार को रोड चौड़ीकरण, लाइन शिफ्टिंग और सीएम ग्रिड योजना के काम की वजह से कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। बिजली विभाग ने लोगों से पानी समेत जरूरी काम पहले ही निपटा लेने की और अन्य जरूरी जरूरतों की व्यवस्था कर लें, ताकि परेशानी न हो। मोहद्दीपुर क्षेत्र में पांच घंटे बिजली बंद
मोहद्दीपुर उपकेंद्र से जुड़े चार फाटक, शिवाला नगर और आसपास के इलाकों में सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली नहीं रहेगी। विभाग के अनुसार यहां तकनीकी कार्य किया जाएगा। राप्तीनगर ओल्ड के तीन फीडर रहेंगे बंद
राप्तीनगर ओल्ड उपकेंद्र से जुड़े राम जानकी नगर, मोती पोखरा और राप्तीनगर फेस थर्ड फीडर की सप्लाई सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक बंद रहेगी। यहां सीएम ग्रिड योजना के तहत काम होगा। लाइन शिफ्टिंग से कई इलाकों में असर
रोड चौड़ीकरण और लाइन शिफ्टिंग के काम के चलते करीमनगर, रेल विहार, पश्चिमी जनप्रिय, सूबा बाजार, खरैया और भटहट फीडर से जुड़े इलाकों में सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली कटौती रहेगी। वहीं, पादरी बाजार, शाहपुर और खुटहन उपकेंद्र से जुड़े क्षेत्रों में दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। विरासत गलियारा परियोजना से बक्शीपुर क्षेत्र प्रभावित
विरासत गलियारा परियोजना के तहत बक्शीपुर और बक्शीपुर न्यू उपकेंद्र से जुड़े कोतवाली, दीवान बाजार और मान चौराहा फीडर की बिजली भी सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक आंशिक रूप से बंद रहेगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *