![]()
भीषण गर्मी में बीते 24 घंटे से बिजली गुल होने से खाड़ेपुर योगेंद्र विहार नई बस्ती के लोगों का गुस्सा मंगलवार देर शाम फूट पड़ा। आक्रोशित लोगों ने कर्रही सबस्टेशन पर तोड़फोड़ शुरू कर दी। बिजली कर्मचारियों के विरोध करने पर लोगों ने उनके साथ हाथापाई की, जिस पर बिजली कर्मचारी जान बचाकर भाग निकले। इसके बाद लोगों ने ठाकुर चौराहे के पास बैरीकेडिंग लगाकर सड़क जाम कर दी। लोगों ने राहगीरों से साथ अभद्रता की। हंगामें की सूचना पर बर्रा पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन इलाकाई लोग तत्काल प्रभाव से बिजली आपूर्ति बहाल कराने की मांग पर अड़े रहे। करीब एक घंटे तक जारी हंगामे के बाद मौके पर जेई व बर्रा सबस्टेशन से बिजली कर्मचारी मौके पर पहुंचे और फॉल्ट सही करने का कार्य शुरू किया। खबर अपडेट की जा रही है…
Source link
बिजली कटौती से नाराज लोगों ने कर्मचारियों से की हाथापाई:कर्रही सबस्टेशन पर हंगामा, सड़क पर बैठी महिलाएं, राहगीरों से अभद्रता