![]()
जनपद में चल रहे टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत मंगलवार को जिला उद्योग कार्यालय में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान जिला उद्योग केंद्र के उपायुक्त अमरीश कुमार पांडेय से समन्वय स्थापित कर औद्योगिक क्षेत्रों में टीबी मरीजों की पहचान और जागरूकता गतिविधियों को बढ़ाने पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में नेहा सक्सैना डीपीसी एवं शबाना बेगम जिला पीपीएम कोऑर्डिनेटर द्वारा टीबी मरीजों को पोषाहार पोटली उपलब्ध कराने के संबंध में पत्र सौंपा गया। साथ ही जनपद के सभी औद्योगिक क्षेत्रों, फैक्ट्रियों और कारखानों में कार्यरत कर्मचारियों एवं मजदूरों की टीबी स्क्रीनिंग कराने तथा व्यापक प्रचार-प्रसार गतिविधियां संचालित करने की अपील की गई। जिला उद्योग कार्यालय में सभी को क्षयरोग के लक्षण बताए और यह भी बताया गया कि टीबी एचआईवी की जांच सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर बिल्कुल निशुल्क की जाती है। साथ ही भारत सरकार द्वारा टीबी रोगी के खाते में जब से उसका इलाज चलता है और जब तक पूर्ण होता है ₹1000 प्रति माह टीबी रोगी के खाते में डीबीटी के माध्यम से दिए जाते हैं । इसके उपरांत जिला उद्योग कार्यालय के समस्त कर्मचारियों को टीबी रोग के प्रति जागरूक करते हुए बचाव, जांच और उपचार संबंधी जानकारी दी गई। कार्यक्रम के अंत में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को टीबी उन्मूलन की शपथ भी दिलाई गई।
Source link
जिला उद्योग कर्मचारियों को टीबी के प्रति किया जागरूक:स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कर्मचारियों को दिलाई टीबी उन्मूलन की शपथ