अयोध्या में तेज धूप,पारा 37 डिग्री पर पहुंचा:बारिश के आसार नहीं, पूर्व से चल रही हवा भक्तों को राहत दे रही है


आज अयोध्या में तेज धूप खिली हुई है। अयोध्या धाम का तापमान 37 डिग्री सेल्सियस है इसके बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह बना हुआ है तेज धूप के बावजूद श्रद्धालु सर्वस स्नान कर मंदिरों में दर्शन पूजन कर रहे हैं हनुमानगढ़ी मंदिर के सामने भक्तों की बड़ी भीड़ देखी जा रही है। जबकि रामलाल के दर्शन पद पर तेज धूप के बावजूद श्रद्धालु डटे हुए हैं। श्रद्धालुओं की आस्था के आगे कड़ी धूप का कोई प्रभाव नहीं दिख रहा है। महिलाएं छोटे बच्चों को लेकर दर्शन करने आई हुई है। कई माताएं अपने नौनिहालों को गोद में रखकर दर्शन मार्ग पर दिखाई पड़ी। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज की मौसम वेधशाला से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार क्षेत्र में गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमरनाथ मिश्रा ने बताया कि सोमवार को अधिकतम तापमान 42.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.8 डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 27.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 1.9 डिग्री अधिक है। बढ़ते तापमान के कारण दिनभर उमस और तेज गर्मी से लोग परेशान रहे।
मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम सापेक्षिक आर्द्रता 80 प्रतिशत तथा न्यूनतम 38 प्रतिशत दर्ज की गई। हवा की औसत गति 3.0 किलोमीटर प्रति घंटा रही और हवाएं दक्षिणी-पश्चिमी दिशा से चलीं। बीते 24 घंटे में क्षेत्र में कोई वर्षा नहीं हुई।
डॉ. मिश्रा ने बताया कि आगामी 24 घंटे में पूर्वी उत्तर प्रदेश का मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है। साथ ही पश्चिमी दिशा से सामान्य गति से हवाएं चलती रहेंगी। तापमान सामान्य से अधिक रहने के कारण लू चलने की आशंका जताई गई है। मौसम वैज्ञानिकों ने लोगों को दोपहर के समय अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलने, पर्याप्त मात्रा में पानी पीने तथा धूप से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी है। किसानों को भी खेतों में कार्य करते समय सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं। हनुमानगढ़ी में भीड़ के कारण श्रद्धालुओं को श्रद्धालुओं को करीब 45 मिनट का इंतजार करना पड़ रहा है। राम दरबार में भी यही स्थिति है।
इस बीच अधिक मांस होने के कारण कनक भवन श्री राम वल्लभा कुंज मणिराम दास जी की छावनी राम लाल सड़न दशरथ महल सियाराम किला जानकी महल आदि मंदिरों में भगवान का विशेष अभिषेक कर श्रृंगार किया गया है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *