![]()
कानपुर के उर्सला अस्पताल को बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए राष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाण पत्र मिला है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्रणाली संसाधन केंद्र (एनएचएसआरसी) की टीम ने 23 से 25 अप्रैल 2026 के बीच अस्पतालों का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के बाद अस्पतालों को यह प्रमाणन प्रदान किया गया है। ये प्रमाण पत्र एक साल में दो बार जारी किए जाते हैं। डॉक्टर शैलेन्द्र तिवारी के मुताबिक अस्पताल प्रशासन के अनुसार मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधारने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे। इसी का परिणाम है कि उर्सला अस्पताल को राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता मिली है। निरीक्षण के दौरान अस्पताल के प्रमुख विभागों की व्यवस्थाओं का मूल्यांकन किया गया। इसमें साफ-सफाई, मरीजों को दी जाने वाली सुविधाएं, फार्मेसी व्यवस्था, चिकित्सा सेवाएं और स्टाफ की कार्यप्रणाली को परखा गया। उर्सला अस्पताल को 100 में से 93.19 प्रतिशत प्रतिशत अंक प्राप्त हुए। अस्पताल के सभी 10 प्रमुख विभागों में फार्मेसी विभाग की सुविधाएं सबसे बेहतर पाई गईं। इसमें वार्ड स्टाफ, CT स्कैन, MRI, वार्ड, बर्न वार्ड में इत्यादि में सही काम किया जा रहा है। ये प्रमाण पत्र 6 महीने के लिए वैलिड रहता है। 6 महीने के बाद जांच टीम दोबारा से जांच करेगी। उर्सला अस्पताल के सीनियर कन्सेलटेंट शैलेन्द्र तिवारी ने इस उपलब्धि पर अस्पताल की पूरी टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि मरीजों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना अस्पताल प्रशासन की प्राथमिकता है। अस्पताल प्रशासन ने कहा कि भविष्य में भी स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता बनाए रखने और मरीजों को आधुनिक सुविधाएं देने के लिए लगातार काम किया जाएगा। इस उपलब्धि से अस्पताल के डॉक्टरों और कर्मचारियों में खुशी का माहौल है।
Source link
कानपुर के उर्सला अस्पताल को मिला नेशनल क्वालिटी अवार्ड:मेल वार्ड से लेकर पैथोलॉजी तक हो रहा बेहतर काम, 93.19% अंक मिले